फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New faces will be seen in the roles of Ram, Lakshman, and Ravana.

Agra News: राम, लक्ष्मण और रावण के किरदारों में नजर आएंगे नए चेहरे

Mon, 13 Jul 2026 02:58 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
New faces will be seen in the roles of Ram, Lakshman, and Ravana.
आगरा। ऐतिहासिक रामलीला में श्रद्धालुओं को प्रमुख पात्र पूरी तरह नया अंदाज देखने में मिलेंगे। इस बार राम, लक्ष्मण और रावण की भूमिकाओं के लिए नए कलाकारों का चयन किया है। सागर चतुर्वेदी भगवान श्रीराम, विकास चतुर्वेदी लक्ष्मण और पवन चतुर्वेदी रावण की भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


गुरु राम कृपा रामलीला कृष्ण लीला संस्थान के अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने बताया भरत का अभिनय कान्हा चतुर्वेदी, आकाश चतुर्वेदी शत्रुघ्न और पंकज चतुर्वेदी व्यास के रूप में रामकथा का वाचन करेंगे। इस बार अधिकांश पात्र नए कलाकार निभा रहे हैं। रामलीला को नए स्वरूप और अधिक प्रभावशाली प्रस्तुति के साथ मंचित करने की तैयारी की जा रही है। मंडली के 40 कलाकार भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर सीता स्वयंवर, वनगमन, लंका विजय, रावण वध और श्रीराम के राज्याभिषेक तक की लीलाओं का मंचन करेंगे। हनुमान के स्वरूप में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आनंद चतुर्वेदी पिछले 5 वर्षों से लगातार भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन


माता सीता के पात्र पर असमंजस

पिछले कई वर्षों से माता सीता का स्वरूप लड़के को बनाया जाता रहा है। वर्ष 2025 में पहली बार किसी लड़की को सीता बनाया गया था। इस बार रामलीला कमेटी में असमंजस बना हुआ है। कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल बताते हैं कि 90 प्रतिशत इस बार लड़का ही माता सीता का पात्र करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन











विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed