फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nephew shot his aunt in quarrel and got her admitted to hospital In Agra

Agra: आपसी कहासुनी में भतीजे ने चाची को मार दी गोली, हालत नाजुक; कई दिनों से परिवार में चल रहा विवाद

Sun, 14 Jul 2024 10:04 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Jul 2024 10:04 PM IST
सार

ताजनगरी में आपसी कहासुनी में भतीजे ने चाची को गोली मार दी। घटना के बाद घर में चीख पुकार मच गई। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिवार में कई दिनों से परिवार में चल रहा है। 

विज्ञापन
nephew shot his aunt in quarrel and got her admitted to hospital In Agra
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार की रात आपसी कहासुनी में भतीजे ने चाची को गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। आरोपी भाग गया। घरवाले घायल महिला को लेकर आनन फानन अस्पताल पहुंचे। यहां हालत नाजुक देखते हुए उसे एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


घटना सैंया थाना क्षेत्र के टोडूपुर गांव की है। गांव में परिवार में कई दिनों से तनाव का माहौल था। रविवार को दिन में आपस में कहासुनी हुई। देर रात एक बार फिर विवाद होने लगा। कहासुनी मारपीट में बदल गई। गुस्से में भतीजे ने चाची पर गोली चला दी। इसके बाद चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। 
विज्ञापन


गांव निवासी कोमल सिंह व निरंजन सिंह चचेरे भाई हैं। रविवार दोपहर कोमल सिंह व निरंजन के पुत्रों में आपस में विवाद हो गया। कोमल के पुत्रों ने निरंजन के पुत्र बंटी की पिटाई कर दी। दोपहर को परिवार के लोगों ने विवाद निपटा दिया। शाम आठ बजे कोमल सिंह के पुत्रों ने बंटी को फिर दबोच लिया, मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नाराज बंटी घर से तमंचा निकाल लाया। बंटी ने तमंचे से फायरिंग कर दी। फायरिंग मे एक गोली कोमल सिंह की पत्नी ममता देवी (45) के आंख के पास लगी। ममता देवी गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़ी। गांव मे हड़कंप मच गया। गांव के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। हमलावर बंटी मौके से भाग गया। फायरिंग व महिला को गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 


पुलिस ने गोली लगने से घायल महिला को सीएचसी सैंया भेजा। यहां उसे एसएन हॉस्पीटल रेफर कर दिया। एसीपी देवेश सिंह ने बताया कि गांव में महिला को गोली लगने की सूचना मिली थी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed