फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nephew accused of raping aunt gets bail

Agra News: चाची से दुष्कर्म के आरोपी भतीजे को मिली जमानत

Sat, 21 Feb 2026 01:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Nephew accused of raping aunt gets bail
आगरा। चाची से दुष्कर्म के मामले में सदर थाना क्षेत्र के शिवम उर्फ त्रिलोकी की जमानत अर्जी अदालत ने स्वीकार कर ली। जिला जज संजय कुमार मलिक ने मेडिकल रिपोर्ट के अभाव में उसे रिहा करने के आदेश किए।
विज्ञापन



थाना सदर बाजार में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 40 वर्षीय चाची ने अपने 24 वर्षीय भतीजे के खिलाफ तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि उनके घर की सबमर्सिबल खराब हो गई थी। वह जेठ के घर नहाने गई थीं। वहां आरोपी भतीजे ने आपत्तिजनक वीडियो बना ली। वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। आरोपी के अधिवक्ता ने अदालत में तर्क दिया कि पीड़िता ने अपना मेडिकल कराने से मना कर दिया था। आरोपी के बाबा का 250 वर्गगज का प्लॉट था। 125 वर्गगज में वादिनी के पति ने अपना मकान बनवा लिया। बचे हुए आरोपी के 125 वर्गगज के प्लॉट पर कब्जा करने के उद्देश्य से उसे झूठा फंसा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed