फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbors are defaming the woman

Agra News: महिला को पड़ोसी कर रहे बदनाम

Sun, 05 May 2024 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 05 May 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
Neighbors are defaming the woman
सराय भटेला में एक महिला को पड़ोसी कर रहे बदनाम
विज्ञापन

-गाली गलौज कर दी धमकी, करहल पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। मोहल्ला सराय भटेला में बच्चों के स्कूल चले जाने के बाद घर में अकेली महिला को पड़ोसी बदनाम कर रहे हैं। आए दिन झूठे आरोप लगाते हैं। विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी जाती है। परेशान महिला की ओर से थाने पहुंच कर तहरीर दी गई। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय भटेला की रहने वाली एक महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उनके बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए चले जाते हैं। वह घर में अकेली रह जातीं हैं। उनके पड़ोस के रहने वाले सतीश, मोहित और सरिता उन्हें बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाते रहते हैं। 4 मई की शाम को भी नामजद लोगों उन पर आरोप लगाने लगे। जब उसने विरोध किया तो सभी ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों की इस हरकत से वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed