फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neighbor youth raped a teenager sleeping on the terrace

छत पर सो रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म

Wed, 29 Sep 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Neighbor youth raped a teenager sleeping on the terrace
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के एक गांव में मकान की छत पर सो रही 15 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है। वहीं आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव में सोमवार की देर रात किशोरी अपने मकान की छत पर सो रही थी। जबकि अन्य परिजन मकान में थे। किशोरी को छत पर अकेला देखकर पड़ोस का ही युवक छत पर आ गया। युवक ने डरा धमका कर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चीख पुकार पर अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। आवाज सुनकर अन्य परिजन व ग्रामीण छत की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

आरोपी युवक मौके से भाग गया। आरोपी के खिलाफ तहरीर किशोरी के पिता ने पुलिस को दी। पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर लिया। वहीं किशोरी का चिकित्सीय भी कराया। पुलिस ने आरोपी को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed