{"_id":"6231b79fb7b61b22106f9111","slug":"neighbor-youth-molested-with-teenager-in-agra-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: दुष्कर्म के बाद किशोरी को किया कमरे में बंद, ताला लगाकर भागा आरोपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: दुष्कर्म के बाद किशोरी को किया कमरे में बंद, ताला लगाकर भागा आरोपी
Wed, 16 Mar 2022 03:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Mar 2022 03:41 PM IST
सार
घर से दो दिन से लापता किशोरी पड़ोसी युवक के घर में मिली। जिस कमरे में किशोरी थी, उसका बाहर से ताला लगा हुआ था। पड़ोसी युवक ने नशीली पदार्थ पानी में मिलाने के बाद किशोरी को पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
थाना न्यू आगरा क्षेत्र में 16 साल की किशोरी से पड़ोस मे रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने उसे अपने कमरे पर बुलाया। उसे बेहोश कर दिया। उसके साथ दुष्कर्म करके भाग गया। किशोरी परिजनों को कमरे में बंद मिली। पीड़ित परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 13 मार्च को घर से अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया कि बहन की कई जगह तलाश की। उसे रिश्तेदार और परिचितों के यहां देखा, लेकिन वो नहीं मिली। उसका मोबाइल भी बंद था। रात में वह मोहल्ले में ही रहने वाले कुलदीप के कमरे पर पहुंचे, जिसमें गेट पर ताला लगा था। कमरे के जंगले में देखा, तो अंदर किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी थी।

बेहोश मिली किशोरी
किशोरी के परिजनों ने कमरे का ताला खोलकर उसे बाहर निकाला। होश में आने के बाद किशोरी ने बताया कि कुलदीप ने उसे कमरे पर बुलाया था। इस दौरान उसे नशे का पदार्थ पानी में मिलाकर पिला दिया, जिससे उसे होश नहीं रहा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की आपबीती सुनने के बाद परिजनों ने थाना न्यू आगरा में शिकायत की।
विज्ञापन