फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence will not be tolerated in tree planting program

Agra News: पौधरोपण कार्यक्रम में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Sun, 21 Jul 2024 02:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Negligence will not be tolerated in tree planting program
कासगंज। जिले की नोडल अधिकारी के. धनलक्ष्मी ने कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ पौधरोपण के कार्यक्रम को लेकर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नोडल अधिकारी ने कहा कि पौधरोपण कार्यक्रम शासन के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में पौधरोपण के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। रोपित पौधों की जियो टैगिंग की जाए और निर्धारित एप पर फीडिंग की जाए। नोडल अधिकारी के. धनलक्ष्मी कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के पौधरोपण के लक्ष्य को लेकर समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि पौधरोपण की मॉनिटरिंग और सूचना के आदान प्रदान के लिए कंट्रोल रूम पर सूचनाएं अपडेट रखी जाएं। देखरेख के लिए तैनात किए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने कर्तव्यों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जो विभाग लापरवाही बरतेगा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिए कि सभी विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कराएं। पौधरोपण से पूर्व पौधशाला में पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा नर्सरियों की संख्या, स्थल व उपलब्ध पौधों की संख्या का विवरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि वृहद आंदोलन के रूप में पौधरोपण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed