फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence of doctor patient discharged after saying healthy fell unconscious after walking two steps

डॉक्टर की लापरवाही: जिस मरीज को स्वस्थ बताकर दी छुट्टी, दो कदम चलते ही हुआ ऐसा हाल; परिजनों में मची चीख पुकार

Tue, 05 Sep 2023 01:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 01:43 PM IST
सार

एटा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक की लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मसीएच विंग में भर्ती एक युवक को डॉक्टर ने स्वस्थ बताकर छुट्टी दे दी, लेकिन जैसे ही वो दो कदम चला तो उसकी हालत खराब हो गई। वो जमीन पर गिर पड़ा, ये देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। 
 

विज्ञापन
Negligence of doctor patient discharged after saying healthy fell unconscious after walking two steps
मेडिकल कॉलेज एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को एमसीएच विंग में तृतीय तल पर भर्ती एक मरीज को चिकित्सक ने स्वस्थ बता उसकी छुट्टी कर दी। पत्नी के साथ घर जाने के लिए निकला ही था। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में बेहोश होकर गिर गया। उसकी पत्नी रोने लगी। बाद में उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

विज्ञापन

दो दिन पहले हुआ था भर्ती 

गांव सोहनपुर निवासी ईश्वरी देवी ने बताया 40 वर्षीय पति रवि को डायबिटीज की दिक्कत हैं। दो दिन पूर्व उन्हें भर्ती कराया था। इस दौरान एमसीएच विंग में तृतीय तल पर वह भर्ती थे। सोमवार को चिकित्सक आए और कहा इंजेक्शन लगाकर इनकी छुट्टी कर दो। स्वास्थ्य कर्मियों ने इंजेक्शन लगाने के बाद छुट्टी कर दी। पति को लेकर घर जा रही थी। इस दौरान वह कॉलेज में गिर पड़े और बेहोश हो गए। बाद में चिकित्सकों के पहुंचने के बाद उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: स्टालिन और स्वामी प्रसाद मौर्य के बयानों पर आगरा में उबाल, गधे पर निकली ऐसी यात्रा; देखते रह गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिले वार्ड बॉय

मरीज दवा काउंटर के पास गिरा था। वहां पास में ही सर्जिकल वार्ड है। उसमें वार्डबॉय की ड्यूटी रहती है। सीएमएस ने सर्जिकल वार्ड के वार्डबॉय को बुलाया, लेकिन ड्यूटी पर एक भी मौजूद नहीं मिला। इस पर उनका पारा चढ़ गया। बाद में इमरजेंसी से स्वास्थ्यकर्मी आए और मरीज को लेकर गए।


ये भी पढ़ें - आलीशान कोठी देख खाया धोखा: युवती ने जिसे दिया दिल वो निकला धोखेबाज, धर्म छिपा होटल में घिनौना काम; टूट गए सपने

 दोबारा किया गया भर्ती 

सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मरीज घर जाते समय मरीज गिर गया था। उसे डायबिटीज की दिक्कत थी। सूचना पर मौके पर गया और उसे दोबारा भर्ती करा दिया है।  

ये भी पढ़ें - आगरा: 13 साल की उम्र में शादी, ससुराल में मिला ऐसा दर्द...; बालिका वधू बनी किशोरी बोली- अब वहां नहीं जाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed