फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   negligence of Agra police shop was broken and goods were looted theft report was filed

UP: आगरा पुलिस की लापरवाही तो देखिए...दुकान तोड़कर लूटा गया सामान, दर्ज की चोरी की रिपोर्ट

Mon, 19 May 2025 09:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 19 May 2025 09:48 AM IST
सार

आगरा के ट्रांस यमुना काॅलोनी दबंग ने कॉपी किताबों की दुकान पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया। दुकान टूटते ही सारा सामान लूट लिया गया। इस मामले में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। 
 

विज्ञापन
negligence of Agra police shop was broken and goods were looted theft report was filed
दुकान पर चला दिया बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के ट्रांस यमुना काॅलोनी में दुकान तोड़कर सामान लूट ले जाने के मामले में पीड़ित ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि पहले तो थाने में बैठाकर दुकान तुड़वा दी गई। अब मुकदमे में लूट और डकैती की धारा की जगह चोरी की धारा लगाई है। 5 दिन बाद एक ही आरोपी को पकड़ा जा सका है। उधर, पुलिस का कहना है कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रांस यमुना काॅलोनी निवासी अवनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वह विवेक कुमार की दुकान किराये पर लेकर बुक एंड स्टेशनरी का कारोबार कर रहे थे। मालिक अपनी दुकान खाली कराना चाहते थे। मगर, वर्तमान में स्कूलों में पढ़ाई शुरू होने के कारण चार महीने की मोहलत मांगी थी। मगर, मालिक ने झगड़ा किया। 13 मई को दोनों पक्षों को पुलिस पकड़कर ले गई थी। इसी बीच दुकान को बुल्डोजर से ध्वस्त कर दिया गया। दुकान के अंदर भरा सामान भी गायब कर दिया गया। माल की कीमत तकरीबन 15 लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि यह सब पुलिस की मिलीभगत से हुआ। पुलिस ने मामले में ताले तोड़कर चोरी, मारपीट और गालीगलाैज का केस दर्ज किया है। गंभीर धाराओं में कार्रवाई नहीं की गई। लूट, डकैती, बुल्डोजर से दुकान तोड़ने और मारपीट का मुकदमा लिखा जाना चाहिए। पुलिस ने अब तक एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि घटना में सहयोग देने में कई लोग शामिल थे। भाजपा नेता प्रमोद गुप्ता ने भी पुलिस से कार्रवाई की मांग की। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed