{"_id":"66f8dd2413fbb8c20e077cfa","slug":"negligence-in-surveying-damage-to-crops-due-to-rain-proved-costly-lekhpal-suspended-notice-for-naib-tehsildar-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बारिश से फसलों में हुए नुकसान के सर्वे में लापरवाही पड़ी भारी, लेखपाल निलंबित...नायब तहसीलदार को भी नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बारिश से फसलों में हुए नुकसान के सर्वे में लापरवाही पड़ी भारी, लेखपाल निलंबित...नायब तहसीलदार को भी नोटिस
Sun, 29 Sep 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Sep 2024 10:22 AM IST
सार
आगरा में बारिश ने जमकर तबाही मचाई। बड़ी संख्या में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। प्रशासन द्वारा इन किसानों की फसलों का सर्वे करने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें लापरवाही बरतने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया। इसके साथ ही नायब तहसीलदार सहित तीन को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
बर्बाद हुई फसल।
विस्तार
आगरा के खेरागढ़ में बारिश से बरबाद फसलों का सर्वे करने में नायब तहसीलदार से लेकर लेखपाल तक लापरवाह रहे। रिपोर्ट मांगने पर एसडीएम को गुमराह करते रहे। शनिवार को एसडीएम खेरागढ़ संदीप यादव ने लेखपाल अमर प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया। जबकि दूसरे लेखपाल राजकुमार का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। नायब तहसीलदार विनोद कुमार और राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
जिले में पिछले सप्ताह भारी बारिश हुई। हजारों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गईं। सबसे ज्यादा नुकसान खेरागढ़ क्षेत्र में हुआ। डीएम ने एक-एक खेत का मुआयना करने के आदेश दिए थे। लेकिन, नायब तहसीलदार से लेकर राजस्व निरीक्षक और लेखपालों ने घर बैठे फसलों का सर्वे कर लिया। एसडीएम को भी लेखपाल व नायब तहसीलदार गुमराह करते रहे। शनिवार को एसडीएम संदीप यादव सर्वे का सत्यापन करने के लिए क्षेत्र में पहुंचे। किसानों ने उन्हें आपबीती सुनाई। इसके बाद एसडीएम ने आरोपी लेखपाल अमर प्रताप सिंह, राजकुमार, नायब तहसीलदार विनोद कुमार और राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार की जांच कराई।
जांच में आरोप सही मिलने पर नगला दूल्हे खां के लेखपाल अमर प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। सरेंधी क्षेत्र के लेखपाल राजकुमार का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। जगनेर के नायब तहसीलदार विनोद कुमार और सरेंधी क्षेत्र राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम संदीप यादव ने बताया कि कार्यों में शिथिलता बरतने पर अन्य कर्मियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।