फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   navoday school, sit, ig

गवाहों से एसआईटी ने की चोटों के बारे में पूछताछ

Sun, 08 Dec 2019 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
navoday school, sit, ig
08एमएनपी-39-नवोदय विद्यालय में जांच करते आईजी कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल व सीओ एसटीएफ श्यामकांत सिं? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवोदय में छात्रा की कथित हत्या के मामले में एसआईटी सात दिनों से जांच कर रही है। रविवार को ट्रांजिस्ट हॉस्टल में पंचनामा के गवाहों से पूछताछ की गई। उनसे छात्रा के शरीर पर चोट के निशान के बारे में टीम ने जानकारी जुटाई। वहीं
विज्ञापन

छात्रा की मौत के बाद जिला अस्पताल में नवोदय विद्यालय प्रशासन शव छोड़कर चला गया था। यहां सबसे पहले देवी रोड निवासी विजय मिश्रा ने छात्रा को देखकर उसकी पहचान की थी। बाद में उन्हीं की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। पंचनामा के अनुसार शव पर चोटों के निशान थे। इसकी पुष्टि पंचनामा में विजय मिश्रा, सुशील पांडेय, आशीष पांडेय, श्याम पांडेय और आशुतोष पाठक शामिल थे। एसआईटी ने शनिवार रात इन सभी लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था। आईजी कानुपर रेंज मोहित अग्रवाल ने गवाहों से बात कर चोटों के बारे में जानकारी। उन्होंने पूछा कि चोटें किस प्रकार की थीं और कहां-कहां थीं। इसके बाद उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर भी सवाल जवाब किए। लगभग दो घंटे तक उन्होंने गवाहों से पूछताछ करने के बाद उन्हें वापस भेज दिया।
विज्ञापन

पैनल के चिकित्सकों से भी पूछताछ
एसआईटी ने रविवार को छात्रा का पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों से भी अलग-अलग पूछताछ की। उन्होंने जानकारी कि अगर छात्रा के शरीर पर चोट के निशान थे तो उनका जिक्र पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें क्यों नहीं किया गया। लगभग दो घंटे तक चिकित्सकों से गहनता से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर चोट नहीं थे कैसे आए निशान
एसआईटी जांच में जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का जिक्र नहीं हैं तो वहीं पंचनामा में शव पर निशान होने की बात कही गई है। ऐसे में एसआईटी ये जानने का प्रयास कर रही है कि क्या बिना चोट के भी शव पर किसी प्रकार के निशान आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed