फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nationwide protest to be held against UPI charges.

Agra News: यूपीआई पर शुल्क के विरोध में होगा देशव्यापी आंदोलन

Sun, 20 Sep 2026 02:38 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Nationwide protest to be held against UPI charges.
आगरा। यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने के विरोध में व्यापारी सड़कों पर उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर की शनिवार को शहीद नगर में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ। व्यापारियों ने इसे डिजिटल इंडिया की राह में बड़ा रोड़ा और छोटे कारोबारियों के साथ धोखा बताया। दो टूक चेतावनी दी है कि यदि इस प्रस्ताव को तत्काल वापस न लिया गया तो देशव्यापी आंदोलन होगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महानगर अध्यक्ष नरेश पांडेय ने कहा कि देश को कैशलेस अर्थव्यवस्था बनाने में छोटे-मझोले दुकानदारों का अहम योगदान रहा है। ऐसे में यूपीआई पर एमडीआर शुल्क थोपना अन्यायपूर्ण है। वहीं, कोषाध्यक्ष सुरेश लवानिया ने आगाह किया कि कर लगने से व्यापार फिर से नकदी लेनदेन की ओर लौट जाएगा, जिससे पारदर्शिता प्रभावित होगी। बैठक में वरिष्ठ महामंत्री शैलेंद्र जैन ने डिजिटल भुगतान को पूरी तरह से मुफ्त व सुरक्षित रखने की मांग की। इस दौरान पार्षद दीपक वर्मा, मानसिंह राठौर, साबुद्दीन, महेश कुमार, साहिल खान समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed