फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Secretary of Mulayam Singh Youth Brigade filed a case against Rajpal Yadav made these serious allegations

आगरा: मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव ने दर्ज कराया राजपाल यादव पर मुकदमा, लगाए ये गंभीर आरोप

Wed, 23 Feb 2022 11:31 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा।
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा। Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 11:31 PM IST
सार

थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार का कहना है कि जानलेवा हमले सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर, सपा नेता राजपाल यादव का कहना है कि उन्हें बदनाम करने के लिए विरोधियों ने साजिश की है। रिंकू यादव का गांव के युवक से झगड़ा हुआ था और मारपीट हुई थी। वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन
National Secretary of Mulayam Singh Youth Brigade filed a case against Rajpal Yadav made these serious allegations
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में थाना ताजगंज में सपा नेता राजपाल यादव और आठ-दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय सचिव अजय कुमार उर्फ रिंकू यादव ने मारपीट, जान से मारने का प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना की जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


बरौली अहीर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह पिछले दिनों आगरा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले थे। संगठन से जुड़े कुछ लोगों की शिकायत की थी। इससे ही उनसे रंजिश मानी जा रही है। मुकदमे के अनुसार 19 फरवरी को वो अपने साथी दिनेश यादव के साथ तोरा स्थित कोहिनूर गार्डन शादी समारोह में गए थे। रात 9:30 बजे गार्डन से बाहर निकलकर आए। दिनेश गाड़ी निकालने चले गए। वो खड़े होकर इंतजार कर रहे थे। तभी 8-10 युवक आ गए। उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


कहा कि ज्यादा समाज सेवा का भूत चढ़ा है। राजपाल यादव से आगे बढ़कर काम करेगा। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। कालर पकड़कर जमीन पर गिराने लगे। गला दबाने का भी प्रयास किया। उनकी पिटाई करने लगे। चीखपुकार सुनकर शादी समारोह में मौजूद लोग आ गए। उनके आने पर तमंचा लहराते हुए धमकी देते हुए भाग गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। बुधवार को एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed