फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Lok Adalat will settle 10 thousand cases today

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत आज,निपटेंगे 10 हजार मामले

Sat, 14 Sep 2024 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 14 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will settle 10 thousand cases today
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सैय्यद माउज बिन आसिम की अध्यक्षता में आज शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसके लिए लगभग 10 हजार वाद नियत किए गए हैं। इन वादों का आज निस्तारण किया जाएगा। राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए शुक्रवार को नोडल अधिकारी घनेंद्र कुमार ने अपर जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव विजय कुमार तृतीय सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। नोडल अधिकारी ने एनआई एक्ट व ई-चालान, आपराधिक शमनीय वादों एवं न्यायालयों में लंबित वादों में से चिन्हांकित वादों को राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित करने का सुझाव दिया। प्राधिकरण सचिव विजय कुमार ने कहा कि वादकारियों से वादों का निस्तारण लोक अदालत में कराने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर वादों का निस्तारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed