फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Lok Adalat will be held on 14th December

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत 14 को दिसंबर को लगेगी

Thu, 31 Oct 2024 02:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 31 Oct 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held on 14th December
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सैयद माउज बिन आसिम के मार्गदर्शन में 14 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय में होगा। इसकी सफलता के लिए अपर जिला जज त्वरित न्यायालय घनेंद्र कुमार की अध्यक्षता में नोडल अधिकारी पुलिस व प्रशासन के साथ बैठक की गई। वादों को लोक अदालत में लगाए जाने का सुझाव दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रशासनिक मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण के लिए निर्देश और सुझाव दिए गए। नोडल अधिकारी पुलिस एएसपी राजेश भारती को न्यायालयों द्वारा जारी सम्मन व नोटिस की पर्याप्त तामील कराने के लिए निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि में वादों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किया जा सके। राष्ट्रीय लोक अदालत प्रशासन प्रभारी नोडल अधिकारी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज विजय कुमार ने वादकारियों व अधिवक्ताओं से अपील की कि 14 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने वादों को नियत कराकर निस्तारित कराएं। उन्होंने बताया कि सभी मामले सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित होगें। वादकारी राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed