फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Lok Adalat now on 13th July

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत अब 13 जुलाई को

Thu, 04 Apr 2024 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 04 Apr 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat now on 13th July
कासगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश सैय्यद माऊज बिन आसिम के निर्देशन में 11 मई को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अब 13 जुलाई को होगा। जिसमें सुलह समझौता के आधार पर विभिन्न वादों का निस्तारण किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अपर जिला जज अभय प्रताप सिंह ने बताया कि लोक सभा चुनावों के कारण राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तिथि में परिवर्तन किया गया है। अब राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 जुलाई को होगा। उन्होंने सभी विभागों से संबंधित वादों के निस्तारण के लिए अभी से वादों को चिन्हित करने की सलाह दी है। जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निस्तारण हो सके। उन्होंने कहा कि सभी न्यायालय अभी से लंबित मामलों को चिन्हित कर राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाए जाने की कार्यवाही करें। उन्होंने अधिवक्ताओं और वादकारियों से संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed