फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dangerous potholes on the Fatehabad road of Agra

आगरा के फतेहाबाद मार्ग पर संभल कर चलें: जरा सा भी चूके तो पांच फीट गहरे गड्ढे में गिरेगी बाइक

Tue, 30 Nov 2021 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 Nov 2021 10:37 AM IST
सार

आगरा के फतेहाबाद रोड पर स्मार्ट सिटी के काम हो रहे हैं। यहां जरा संभल कर दो पहिया चलाना। जरा सी चूक हुई नहीं कि सीधे पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरेंगे। जी हां, ऐसे ही जानलेवा गड्ढे हैं यहां एक किमी तक सड़क पर। 

विज्ञापन
dangerous potholes on the Fatehabad road of Agra
फतेहाबाद मार्ग पर खतरनाक गड्ढे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ही नहीं, स्मार्ट सिटी और मेट्रो कॉरपोरेशन भी निर्माण कार्यों में लापरवाही बरत रहे हैं। अमर उजाला ने पड़ताल में पाया कि स्मार्ट सिटी ने फतेहाबाद रोड से टीडीआई मॉल के किनारे से पूर्वी गेट जाने वाली मुख्य सड़क पर पाइपलाइन बिछाने के लिए गहरे गड्ढे कर दिए हैं। गड्ढों की बैरिकेडिंग न होने से वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं। वहीं फतेहबाद रोड पर बाबू जगजवीन राम चौक से सेल्फी प्वाइंट तक 2.7 किमी सड़क पर जहां मेट्रो रेल कॉरपोरेशन काम कर रहा है 19 जगह हादसों का खतरा है।
विज्ञापन

आगरा के फतेहाबाद रोड से टीडीआई मॉल के किनारे से पूर्वी गेट जाने वाली मुख्य सड़क पर पाइपलाइन बिछाने के लिए गहरे गड्ढे कर दिए गए हैं, जिन्हें खाली छोड़ दिया गया है। धांधुपुरा और टीन का नगला में रहने वाले लोगों और फतेहाबाद रोड के होटलों और एंपोरियम में काम करने वालों को इन गड्ढों के कारण परेशानी हो रही है। 
विज्ञापन

एकदम सड़क पर खोदे गए गड्ढों की बैरिकेडिंग न होने से कोई भी वाहन चालक इसमें गिरकर हादसे का शिकार हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों ने घरों और दुकानों के सामने बने इन पांच फुट तक के गहरे गड्ढों को बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों के ताजमहल पहुंचने का प्रमुख मार्ग
टीडीआई मॉल से ताजमहल पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पार्किंग पहुंचने का फतेहाबाद रोड प्रमुख मार्ग है, जिस पर बायीं ओर की सड़क पर ही पाइपलाइन डालने के लिए खोदाई की गई है। इस खोदाई के कारण न केवल इस क्षेत्र के व्यापारी परेशान हैं, बल्कि यहां से धांधूपुरा गांव के लिए जाने वाले लोग भी किसी अनहोनी से दहशत में हैं। 

धांधूपुरा और टीन का नगला गांव के लोग इसी रास्ते से रात के अंधेरे में निकलते हैं। सड़क की एक लेन पर खोदाई से पांच फुट गहरे गड्ढे में कभी भी वाहन चालक गिरकर दुर्घटना का शिकार हो सकता हैं। स्मार्ट सिटी के सीईओ और नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे अभी छुट्टी पर चल रहे हैं जबकि महाप्रबंधक धर्मवीर गुप्ता सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

लोग बोले- आए दिन हो रहे हादसे
रेस्तरां संचालक नंदू गुप्ता ने कहा कि रात के अंधेरे में दो पहिया वाहन चालक इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। कई दिनों से खोदाई कर गड्ढे छोड़ दिए हैं। जिस काम के लिए खोदाई की गई है, उसे तुरंत करें और मिट्टी भरकर बंद करें। ये जानलेवा हो सकते हैं।

स्ट्रीट लाइटें बंद
एंपोरियम संचालक शहाबुद्दीन ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें यहां बंद पड़ी हैं। मेट्रो ने पूरा ट्रैफिक यहीं से डायवर्ट कर दिया, इस वजह से सड़क किनारे गड्ढे कभी भी किसी की जान ले सकते हैं। हमारी मांग है कि दो दिन के अंदर इन्हें बंद किया जाए, अन्यथा स्मार्ट सिटी कार्यालय का घेराव करेंगे।

गलियों को भी खोद दिया गया है
ताजगंज निवासी सतीश राठौर ने कहा कि मुख्य मार्गों के साथ ही गलियों को भी खोद दिया गया है। पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। अधिकारी भी इन सड़कों से होकर गुजर रहे हैं, लेकिन काम नहीं कराया जा रहा है। 

पर्यटक होते हैं परेशान
ताजगंज के मोहम्मद रिजवान ने कहा कि ताज देखने के लिए जो पर्यटक आते हैं, वह स्मार्ट सिटी के काम से परेशान होते हैं। जगह-जगह गड्ढे खोदकर छोड़ दिए हैं। इन सड़कों का निर्माण महीनों से नहीं कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed