फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   National Cancer Awareness Day: Timely treatment can save the life of cancer victim

कैंसर जागरूकता दिवस: लाइलाज नहीं है यह बीमारी, समय से लें उपचार तो बच सकती है जान

Sun, 07 Nov 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 12:04 AM IST
सार

आज राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस है। कैंसर अब लाइलाज बीमारी नहीं रही है। बस जरूरत लोगों को जागरूक होने की। 

विज्ञापन
National Cancer Awareness Day: Timely treatment can save the life of cancer victim
राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस

विस्तार

मैनपुरी जिले में जागरूकता के अभाव में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कैंसर अब लाइलाज नहीं है। यदि समय से कैंसर का उपचार कराया जाए तो कैंसर पीड़ितों की जान बचाई जा सकती है। इसके लिए जिले में कैंसर से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार पर जोर देने की जरूरत है।  

विज्ञापन


जिले में धूम्रपान करने वाले लोगों की संख्या अधिक होने के कारण मुख कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कैंसर के उपचार के नाम पर जिले में कोई व्यवस्था नहीं है। जिले में सर्वाधिक मुख कैंसर के मरीज हैं। शहर से सटे हुए गांव लालपुर में कैंसर से सौ से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। इनमें 70 से अधिक मरीज मुख कैंसर से पीड़ित थे। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ.पीपी सिंह कहते हैं कि कैंसर अब लाइलाज नहीं हैं। यदि कैंसर के मरीजों को समय से उपचार मिल जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है। धूम्रपान के कारण जिले में सर्वाधिक मुख कैंसर के मरीज हैं। इस साल अब तक जिले में 30 कैंसर के मरीजों की मौत हुई हैं। इनमें 22 मुख कैंसर के मरीज थे। जबकि जिले में 50 से अधिक लोग मुख कैंसर की चपेट में हैं जो ग्वालियर, दिल्ली और कानपुर में उपचार करा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में हैं इस प्रकार के कैंसर के मरीज 
- ब्लड कैंसर
- मुंह का कैंसर
- स्तन कैंसर
- गर्भाशय का कैंसर
- सर्वाइकल कैंसर
- पेट का कैंसर
- गले का कैंसर
- अंडाशय का कैंसर
- प्रोस्टेट कैंसर
- मस्तिष्क का कैंसर

कैंसर के कारण
- तंबाकू या गुटखे का सेवन
- सिगरेट और शराब पीना
- लंबे समय तक रेडिएशन के संपर्क में रहना
- आनुवंशिक दोष
- शारीरिक निष्क्रियता
- खराब पोषण
- मोटापा

कैंसर के लक्षण
- शरीर के किसी हिस्से में गांठ महसूस होना
- निगलने में कठिनाई होना
- पेट में लगातार दर्द बने रहना
- घाव का ठीक न होना
- त्वचा पर निशान
- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
- कफ और सीने में दर्द
- थकान और कमजोरी महसूस करना
- शरीर का वजन अचानक से कम या ज्यादा होना

कैंसर से कैसे बचा जा सकता है
- शराब का सेवन न करें
- रेडिएशन के संपर्क में आने से बचें
- फाइबर युक्त डाइट लें
- धूम्रपान करने से बचें
- डाइट में अधिक फैट न लें
- शरीर का सामान्य वजन बनाए रखें
- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें
 
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि कैंसर अब लाइलाज नहीं है। यदि कैंसर पीड़ित समय से जांच कराकर उपचार ले तो उसकी जान बच सकती है। कैंसर से बचने के लिए धूम्रपान से दूरी बनानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed