फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   naresh chandra no more

नाविक विद्रोह के नायक नरेश चंद्र नहीं रहे

Sat, 20 Dec 2014 10:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 20 Dec 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
naresh chandra no more
स्वतंत्रता सेनानी नरेश चंद्र सेठ का पिछले दिनों हृदय गति रुक जाने से कानपुर में देहांत हो गया। उन्होंने 1942 के नाविक विद्रोह में सक्रिय रूप से भूमिका निभाकर अंग्रेजी हुकूमत के छक्के छुड़ा दिए थे। नरेश चंद्र ने साथियों के साथ मिलकर नौसेना के जहाज से न सिर्फ ब्रिटिश हुकूमत का झंडा उतार फेंका था, बल्कि भारतीय तिरंगा फहरा दिया था।
विज्ञापन


91 वर्षीय नरेश चंद्र सेठ मूलरूप से बुलंदशहर के रहने वाले थे। 10 अक्टूबर 1923 को जन्मे नरेश चंद्र की पढ़ाई-लिखाई वहीं पूरी हुई। 19 साल की उम्र में वह नौसेना में भर्ती हो गए। ब्रिटिश शासन के खिलाफ चल रहीं गतिविधियों में उनका छात्र जीवन से जुड़ाव था। नौसेना में शामिल होने के बाद उन्होंने जहाज पर तैनात अपने दूसरे साथियों को संगठित किया। परिणामस्वरूप 1942 में नरेश चंद्र ने नौसेना के जहाज से ब्रिटिश ध्वज को उतार फेंका। इसकी जगह भारतीय तिरंगा फहराकर अंग्रेज अधिकारियों के पसीने छुड़ा दिए। तभी से इन्हें नाविक विद्रोह के नायक के रूप में पहचाना जाने लगा था। इस घटना के बाद नरेश चंद्र को नौसेना से निकाल दिया गया।
विज्ञापन


वह आगरा में टेलीग्राफ विभाग में आ गए। खत्री गली, बाग मुजफ्फर खां में ही उन्होंने घर बनवा लिया। इसके बाद पूरा जीवन उन्होंने यहीं गुजारा। वर्ष 1983 में सेवानिवृत्त होनेे के बाद से यहीं रह रहे थे। पिछले दिनों 10 नवंबर को वह कानपुर में अपने बेटे अमित सेठ के पास गए थे। 13 दिसंबर को हृदय गति रुक जाने के कारण 91 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया। वह पत्नी लक्ष्मी देवी सेठ के अलावा एक पुत्र और तीन पुत्रियों के भरेपूरे परिवार को बिलखता छोड़ गए हैं। शुक्रवार को कानपुर से लौटे नरेश चंद्र के दामाद अविनाश कुमार मेहरा ने उनके निधन की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed