{"_id":"66579b8a88be315046012766","slug":"narendra-was-murdered-along-with-her-lover-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-118172-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रेमी के साथ मिल कर की थी नरेंद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रेमी के साथ मिल कर की थी नरेंद्र की हत्या
Thu, 30 May 2024 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 30 May 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
करहल। गांव राउरी चमरपुरा के रहने वाले नरेंद्र कुमार की हत्या गांव नानमई की महिला ने रुपये की जरूरत पूरी होने के बाद प्रेमी के साथ मिल कर की थी। महिला और प्रेमी व एक सहयोगी शव को ठिकाने लगाने में कामयाब नहीं हो सके थे। बुधवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर नरेंद्र हत्याकांड का खुलासा किया। महिला व साथी को जेल भेजा है।
गांव राउरी चमरपुरा के नरेंद्र कुमार संपन्न परिवार से थे। करीब चार साल पहले गांव नानमई की शादीशुदा मनू देवी ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। दोनों के बीच रुपये का लेनदेन भी होता था। इस बीच मनू के एक और प्रेमी अभय उर्फ भूरा निवासी गांव गढिया को ये संबंध नागवार गुजर रहे थे। इस बीच नरेंद्र का शव 6 मई को गांव नानमई के पास तालाब किनारे मिला था। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। बाइक और मोबाइल फोन भी घटनास्थल से कुछ दूर मिले थे।
बुधवार को एसपी विनोद कुमार ने नरेंद्र हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया। एसपी ने बताया कि सीओ करहल संतोष कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक करहल ललित भाटी सर्विलांस की मदद से अज्ञात हत्याकांड के खुलासे में लगे थे। मनू देवी और ऋषि कुमार निवासी मोहल्ला काजी पश्चिमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों से जब पूछताछ की गई तो नरेंद्र की हत्या का सच सामने आ गया।
विज्ञापन
मनू ने बताया कि घटना वाली रात उसने प्रेमी अभय उर्फ भूरा के साथ योजनाबद्ध तरीके से नरेंद्र को घर पर बुलाया।
वहां पर शराब का दौर चला। देर रात जब नरेंद्र अधिक नशे में हो गया तो उसने, अभय और ऋषि ने डंडों से पीट कर नरेंद्र की हत्या कर दी। शव को घर से करीब 500 मीटर दूर डाल दिया। मृतक की बाइक और मोबाइल फोन नगला प्रेमी बंबा के पास फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि आरोपी महिला के नरेंद्र और अभय दोनों से ही अवैध संबंध थे। अब नरेंद्र मनू और अभय के रिश्ते के बीच रोड़ा बन रहा था। जिस कारण से उसकी हत्या कर दी गई।