{"_id":"60b907578ebc3e2781501c88","slug":"narayan-became-the-state-s-champion-in-chess-mainpuri-news-agr4943705107","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायण बने शतरंज में प्रदेश के चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायण बने शतरंज में प्रदेश के चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर। दो और तीन जून को ऑनलाइन आयोजित शतरंज की अंडर-18 स्टेट चैंपियनशिप में नगर निवासी नारायण फिर चैंपियन बने हैं। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उत्तर प्रदेश शतरंज एसोसिएशन के सचिव एके रायजादा और संजय कपूर की देखरेख में दो और तीन जून को अंडर-19 स्टेट शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जनपद से ओम चौहान और घिरोर के नारायण चौहान ने प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 26 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में दो दिन में कुल पांच राउंड खेले गए।
इसमें नारायण ने पहले चार गेम जीतकर सभी खिलाड़ियों से लीड बना ली। अंतिम राउंड में उन्हें केवल ड्रॉ की आवश्यकता थी। अंतिम राउंड में गाजियाबाद के माणिकय नेगी ने 14 चाल के बाद नारायण के सामने ड्रॉ का प्रस्ताव रखा। इसे नारायण ने स्वीकार कर लिया। वह 4.5 अंकों से चैंपियनशिप जीत गए।
विज्ञापन
बनारस के ऋषि सिंह चार अंक लेकर द्वितीय और मैनपुरी के ओम चौहान 3.5 अंक लेकर पांचवें स्थान पर रहे। ऑनलाइन अंडर-16 प्रतियोगिता चार और पांच जून को और अंडर-14 प्रतियोगिता छह से सात जून के बीच खेली जाएगी। नारायण चौहान के स्टेट चैंपियन बनने पर एसडीएम अनिल कुमार कटियार, तहसीलदार नरेंद्र सिंह यादव, थाना प्रभारी पहलवान सिंह, बीडीओ जितेंद्र कुमार, ईओ सुभाषचंद आदि ने बधाई दी है।