{"_id":"69d6bbd209c12f4c3a0ff63c","slug":"nand-kishore-and-ashfaq-played-a-stormy-innings-as-sarovar-portico-won-the-match-by-eight-wickets-agra-news-c-365-1-sagr1044-107370-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नंद किशोर और अशफाक की तूफानी पारी, सरोवर पोर्टिको ने आठ विकेट से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नंद किशोर और अशफाक की तूफानी पारी, सरोवर पोर्टिको ने आठ विकेट से जीता मैच
विज्ञापन
आगरा। चौथे रजत मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेला गया पांचवां मुकाबला एकतरफा रहा। इसमें होटल सरोवर पोर्टिको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट को 8 विकेट से हराया।
टॉस जीतकर होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 15 ओवर के मैच में कोर्टयार्ड की टीम 14.3 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने तेज शुरुआत की, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी होटल सरोवर पोर्टिको की टीम के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज 9.4 ओवर में 2 विकेट के खोकर 156 रन बना लिए और आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
सरोवर पोर्टिको की ओर से अशफाक अहमद ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 97 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, नंद किशोर ने 48 रन की उपयोगी पारी खेलकर टीम की जीत में अहम योगदान दिया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज घोषित किया गया। मनवीर सोलंकी ने तीन विकेट झटककर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का खिताब अपने नाम किया।
मैच के मुख्य अतिथि रेलवे के पूर्व रणजी खिलाड़ी धीरज शर्मा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। मुकाबले में अंपायरिंग अतुल सोलंकी और दीपक कौशिक ने की। इस अवसर पर अमूल्य कक्कड़, राजीव सक्सेना, अनुराग शर्मा, राजेश शर्मा, आमिर उद्दीन, अमरेंद्र, प्रवीण कुमार, नवीन गोस्वामी और बलदेव भटनागर आदि उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के अगले मुकाबले में आज बृहस्पतिवार को होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट का सामना डबल ट्री बाय हिल्टन से होगा।