फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Namami Gange team inspected flow area of Budhi Ganga from Soron to Sankra 

 कासगंज: बूढ़ी गंगा की जल धारा में आ रहीं बाधाएं, नमामि गंगे टीम के निरीक्षण में सामने आई ये वजह

Mon, 11 Apr 2022 05:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Apr 2022 05:53 PM IST
सार

बूढ़ी गंगा में जल की धारा के लिए सांसद और जल संसाधन मंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा, जिसके माध्यम  से बूढ़ी गंगा में जल पहुंचने की बाधाओं को दूर कराने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
Namami Gange team inspected flow area of Budhi Ganga from Soron to Sankra 
नमामि गंगे टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नमामि गंगा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत तिवारी के नेतृत्व में नमामि गंगा की टीम ने सोरों से सांकरा तक बूढ़ी गंगा के बहाव क्षेत्र का निरीक्षण किया। बूढ़ी गंगा में जल की धारा की बाधाओं के बारे में जाना। नमामि गंगा की टीम इन बाधाओं के बारे में सांसद और जल संसाधन मंत्री को बताएंगे और बूढ़ी गंगा व हरि की पौड़ी में सतत जल प्रवाह की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपेंगे। वहीं, बूढ़ी गंगा में जल पहुंचने की बाधाओं को दूर कराने की मांग करेंगे।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि जगह-जगह पुलिया बंद हैं और ग्रामीणों द्वारा बूढ़ी गंगा के बहाव स्थलों का अतिक्रमण कर खेती शुरू कर दी गई हैं। जो सूखी पड़ी बूढ़ी गंगा में जलधारा में सबसे बढ़ी बाधा हैं। लंबे से समय तीर्थनगरी के लोग बूढ़ी गंगा की जल धारा को शुरू कराकर हरि की पौड़ी में बार-बार जल की कमी की समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग कर चुके हैं। जनपद में इस गंगा का बहाव क्षेत्र 39 किलोमीटर है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निरीक्षण में कुमरौआ से सोरों तक बूढ़ी गंगा के बहाव मार्ग पर सफाई तो हुई है, लेकिन जल नहीं है। टीम बरवारा, मडावली, नगला दल, घूरनपुर, परमोरा, बसौलिया आदि गांव में गंगा की बहाव स्थिति का निरीक्षण करते हुए अलीगढ़ जनपद में स्थित सांकरा पुल पर पहुंची। निरीक्षण में पाया कि पुल के नीचे बूढ़ी गंगा में पानी जाने का स्रोत पुलिया को ग्रामीणों ने बंधा लगाकर बंद कर रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांकरा पुल से लेकर आगे की अवरुद्ध पुलिया व बूढ़ी गंगा मार्ग की सफाई हो जाये तो जनपद में बूढ़ी गंगा में फिर जलधारा आ सकती है। उन्होंने कहा कि टीम के द्वारा सांसद राजवीर व प्रदेश के जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को ज्ञापन देकर बूढ़ी गंगा में अविरलता की मांग की जाएगी। निरीक्षण टीम में गोपाल भारद्वाज, अमित तिवारी, राम दुबे, बालकिशन तिवारी, शरद पांडेय, मुनीश चौधरी, राधाकृष्ण तिवारी,  अंशुल भारद्वाज, अवधेश चौधरी, कन्हैया निर्भय, गौरव उपाध्याय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed