फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Naib Tehsildar will go to Sankisa and meet the farmers

Agra News: संकिसा जाकर किसानों से मुलाकात करेंगे नायब तहसीलदार

Thu, 17 Apr 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 17 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar will go to Sankisa and meet the farmers
भोगांव। जसराजपुर में साठ करोड़ से अधिक की लागत से बनने जा रहे बौद्ध सर्किट के संबंध में तहसीलदार ने पर्यटन अधिकारी से बातचीत की है। उन्होंने नायब तहसीलदार को इस मामले में आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तहसीलदार गौरव कुमार ने जसराजपुर में बनने जा रहे बौद्ध सर्किट के संबंध में नायब तहसीलदार अजय यादव को संकिसा जाकर किसानों से मुलाकात करने को कहा और किसानों से की गई वार्ता के संबंध में उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। इस संबंध में तहसीलदार ने बताया कि कुल 37 किसानों की जसराजपुर में भूमि अधिग्रहित की जा चुकी हैं। 24 बैनामे पर्यटन विभाग के नाम हो चुके हैं। 13 बैनामे पर्यटन विभाग के नाम कराए जाने के लिए लखनऊ क्षेत्र के पर्यटन अधिकारी डॉ. कल्याण सिंह यादव से दूरभाष से बातचीत हो चुकी है। उन्होंने शेष बचे बैनामे कराए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पर्यटन अधिकारी कल्याण सिंह यादव को बता दिया गया है कि उनके आते ही 13 बैनामे दो दिन के अंदर पर्यटन विभाग के नाम पंजीकृत करा दिए जाएंगे। बता दें कि 24 बैनामे को पर्यटन विभाग के नाम किए गए थे। उनकी धनराशि उनके खातों में पहुंच जाने के वाद अन्य सभी 13 किसानों ने लेखपाल अरविंद कुमार को शीघ्र बैनामा करा लेने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed