फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Nigam Remove Encroachment From Gandhi Nagar People Demolition on House

अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम की टीम, विरोध में हुई जमकर तोड़फोड़

Fri, 28 Jun 2019 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 28 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Nagar Nigam Remove Encroachment From Gandhi Nagar People Demolition on House
अतिक्रमण हटाने के बाद घर पर पत्थर फेंकतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
गांधीनगर में नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण ध्वस्त किया तो हंगामा हो गया। अतिक्रमण हटाने के बाद निगम की टीम तो मौके से निकल गई, लेकिन अतिक्रमण करने वालों ने भवन स्वामी के घर पर हंगामा कर दिया। गाली-गलौज करते हुए तोड़फोड़ कर दी। 
विज्ञापन


बनवारीलाल के मकान के बाहर अमित, सुमित, राजू, बबलू, हाकिम आदि ने फल, जूस, चाऊमीन आदि के ठेले लगा लिए थे। इससे मकान के बाहर लोगों का जमघट लगा रहता था। इसको लेकर बनवारी लाल ने नगर निगम में शिकायत दर्ज करा दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। टीम के जाने के बाद अतिक्रमण करने वालों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। भवन स्वामी के मकान पर पत्थर फेंकते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। करीब एक घंटे तक गांधी नगर में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed