फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nagar Nigam Purchase 1500 Rickshaw Members Blams For Commissioning

नगर निगम ने चार गुना किया खर्च, पार्षदों ने जताया रोष, लगाए कमीशनखोरी के आरोप

Thu, 30 Jul 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 30 Jul 2020 12:04 AM IST
सार

  • हर वार्ड में नगर निगम 15-15 तिपहिया रिक्शे भेज रहा है

विज्ञापन
Nagar Nigam Purchase 1500 Rickshaw Members Blams For Commissioning
आगरा नगर निगम

विस्तार

जरूरत से चार गुना ज्यादा डस्टबिन खरीदने के बाद नगर निगम ने 1500 तिपहिया रिक्शा की खरीद की है, लेकिन नगर निगम के पास इन्हें चलाने के लिए चालक ही नहीं है।
विज्ञापन


हर वार्ड में नगर निगम 15-15 तिपहिया रिक्शे भेज रहा है, लेकिन सेनेटरी इंस्पेक्टर तो इसका विरोध कर ही रहे हैं, अब पार्षदों ने भी रिक्शों की खरीद पर सवाल खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

 
नगर निगम ने 1500 रिक्शों की खरीद की है। यह रिक्शे नगर निगम के लोहामंडी स्थित आईडीएच वर्कशाप में रखे हैं। सभी वार्डों में रिक्शा पहुंचाने के लिए अपर नगर आयुक्त केबी सिंह ने सेनेटरी इंसपेक्टरों को पत्र भेजा तो उन्होंने मेयर के पास जाकर इस पर आपत्ति उठा दी। उनके समर्थन में नगर निगम के पार्षद भी आ गए हैं। अधिकारियों पर कमीशनखोरी के लिए फिजूल में रिक्शों की खरीद करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

डिमांड सर्वे किए बिना रिक्शे खरीदे हैं। ये फिजूलखर्ची है। इन रिक्शों को चलाने के लिए कर्मचारी ही नही हैं। डस्टबिन की तरह केवल खरीद हो रही है। वार्ड ऑफिसों पर इन्हें रखने की जगह ही नहीं है। 6 महीने में ये कबाड़ हो जाएंगे। -रवि बिहारी माथुर पार्षद, पीपल मंडी

 सफाई कर्मचारियों को जो सामान चाहिए वह उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। फिजूल की चीजें खरीद कर नगर निगम पर बोझ बढ़ाया जा रहा है। जितने कर्मचारी नहीं हैं, उससे ज्यादा रिक्शे देने का कोई औचित्य नहीं है। अगर सभी रिक्शा चलाएंगे तो नालियों की सफाई और झाड़ू कौन लगाएगा।  -राकेश जैन पार्षद, मोतीगंज 
 
क्षेत्र कर्मचारी जरूरत 
छता साउथ 79 114
छता नार्थ 106 166
कोतवाली 142 247
         
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed