{"_id":"5e8714c38ebc3e6feb3e957d","slug":"muslims-offered-namaz-at-home-due-to-lockdwon-in-vrindavan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: घरों में अदा की गई जुमे की नमाज, धर्मस्थलों के बाहर रहा पुलिस का पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: घरों में अदा की गई जुमे की नमाज, धर्मस्थलों के बाहर रहा पुलिस का पहरा
Fri, 03 Apr 2020 04:19 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 03 Apr 2020 04:19 PM IST
विज्ञापन
धर्म स्थल के बाहर तैनात पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा जिले में कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत जहां प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक है तो वहीं दूसरी ओर, मुस्लिम समाज के लोगों भी घरों में नमाज अदा कर रहे हैं। वृंदावन में भी सभी प्रमुख धर्मस्थल बंद हैं। जुमे की नमाज पर भी कोई घर से बाहर नहीं निकला।
वृंदावन में शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में ही नमाज अदा की और कोरोना के खात्म के लिए दुआ मांगी। नगर की सभी मस्जिदें बंद रहीं। एहतियात के तौर पर इनके बाहर पुलिस का पहरा रहा।
वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि लोगों से अपील की गई थी कि घरों में नमाज अदा करें। मस्जिदों में कोई भी नमाज पढ़ने नहीं आया है। एहतियात के तौर पर मथुरा गेट, कैलाश नगर आदि स्थानों पर चौकसी बरती जा रही है।

जमाती छिपे होने की मिली सूचना
उधर, शुक्रवार को थाना नौहझील पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा के टोली मोहल्ला स्थित धर्म स्थल में 100 से अधिक जमाती छिपे हुए हैं। इस पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई बाहरी व्यक्ति या दिल्ली के जलसे में शामिल होने वाला जमाती नहीं मिला।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार यादव ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को छिपाएं नहीं बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को देखते हुए उस बाहरी व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कोरोना से जंग में प्रशासन का सहयोग करें।