फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टप्पल कांडः मुस्लिम संगठनों की मांग, मासूम के हत्यारों को हो फांसी, बोले- ऐसे लोग मानवता के दुश्मन

Tue, 11 Jun 2019 11:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 Jun 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Muslim Pray Namaz and Demands Death Sentence to Murderer of Tappl Girl Aligarh
दरगाह मरकज साबरी पर की गई मृतका की आत्मा की शांति के लिए दुआ - फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ के टप्पल में मासूम बालिका हत्याकांड पर मुस्लिम संगठनों ने हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की है। दरगाह मरकज साबरी पर मृतका की आत्मा की शांति के लिए दुआ की गई। हिंदुस्तानी बिरादरी समेत कई संगठनों ने सभा करके श्रद्धांजलि अर्पित की।
Muslim Pray Namaz and Demands Death Sentence to Murderer of Tappl Girl Aligarh
दरगाह पर कैंडिल जलाकर दी मासूम को श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
आगरा क्लब स्थित दरगाह मरकज साबरी पर ख्वाजा उस्मान हारुनी के उर्स पर कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। फातिहाख्वानी के बाद अलीगढ़ की घटना पर दुख व्यक्त किया गया। सज्जादानशीन अलहाज रमजान अली शाह ने कहा कि ऐसे हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जानी चाहिए। ऐसे लोग मानवता के दुश्मन हैं। 
Muslim Pray Namaz and Demands Death Sentence to Murderer of Tappl Girl Aligarh
दरगाह पर दुआ करते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
हिंदुस्तानी बिरादरी की शोक सभा में भी टप्पल कांड के मुल्जिमों को फांसी देने की मांग उठी। कबीर पुरस्कार से सम्मानित डा. सिराज कुरैशी ने कहा कि इन लोगों को इस दुनिया में ही नहीं आखिरत में भी इस जुल्म की सजा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Muslim Pray Namaz and Demands Death Sentence to Murderer of Tappl Girl Aligarh
कैंडिल मार्च निकालते मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
वाइस चेयरमैन विशाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री को दोषी अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए। भारतीय मुस्लिम विकास परिषद के अध्यक्ष समी आगाई ने कहा कि इस्लाम में कत्ल की सजा मौत है और सभी दोषियों को मौत की सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
Muslim Pray Namaz and Demands Death Sentence to Murderer of Tappl Girl Aligarh
कैंडिल जलाकर दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम महापंचायत के सरपंच नदीम नूर ने अलीगढ़ हत्याकांड में प्रशासन की नाकामी को जिम्मेदार ठहराया। वहीं शहर के अन्य संगठनों में भी आक्रोश है। लोग मासूम को श्रद्धांजलि देकर उसके हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed