फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Muslim girl who got married by changing religion in etah

Etah : मुस्लिम युवती ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से रचाई शादी, अब डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

Fri, 29 Jul 2022 10:26 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Jul 2022 10:26 AM IST
सार

युवती का कहना है कि उसने अपने प्रेमी से प्रयागराज के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई। इधर, उसके परिजनों ने पति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया।  

विज्ञापन
Muslim girl who got married by changing religion in etah
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा जिले में एक मुस्लिम लड़की ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू लड़के से विवाह कर लिया। उसके परिजनों ने युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करा दी। वहीं नवदंपती ने जिलाधिकारी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस इसे अपहरण का मामला बता रही है। युवती के नाबालिग होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


जैथरा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती गुरुवार को जिलाधिकारी से मिली। उसने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। युवती ने हाईकोर्ट में पेश किए गए अपने विवाह के दस्तावेज भी दिखाए। उसने बताया कि उसकी उम्र 20 साल है। 14 मई 2022 को उसने पटियाली क्षेत्र के एक गांव निवासी हिंदू युवक से प्रयागराज स्थित आर्य समाज मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया है। 

विज्ञापन

डीएम से लगाई गुहार 

इसके बाद शादी के दस्तावेज उच्च न्यायालय में प्रस्तुत कर सुरक्षा की गुहार लगाई। न्यायालय के निर्देश पर दंपती ने बुधवार को डीएम के समक्ष प्रस्तुत होकर पूरे मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि उसे और उसके पति को परिजन से खतरा है। इस पर पुलिस अधिकारियों को लिख दिया गया। अधिकारियों के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को ये लोग जैथरा थाने पहुंचे और अपनी शादी के दस्तावेज प्रस्तुत किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि थाना पुलिस इससे संतुष्ट नहीं है। थाना प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि दंपती थाने पर आया था। युवती के परिजन ने उसकी उम्र 14 साल बताते हुए 29 अप्रैल को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह नाबालिग प्रतीत भी हो रही है। उसे वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।

एडीएम प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि युवक-युवती आकर मिले थे। धर्म परिवर्तन कर शादी करने की बात बताते हुए उन्होंने सुरक्षा प्रदान करने की मांग की थी। जिसके लिए उन्हें पुलिस कार्यालय भेजा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed