फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Musicians are shocked by the death of Swara Kokila

स्वर कोकिला के निधन से स्तब्ध हैं संगीतकार और साहित्यकार

Sun, 06 Feb 2022 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Musicians are shocked by the death of Swara Kokila
मैनपुरी। स्वर कोकिला भारतरत्न लता मंगेशकर के निधन से जिले के संगीतकार और साहित्यकार दुखी हैं। लता मंगेशकर को साहित्यकारों ने देश लिए बड़ी क्षति बताया। साहित्यकारों का मानना है कि फिल्म जगत को ऊंचाईयों तक पहुंचाने में लता मंगेशकर ने बड़ा योगदान दिया। राष्ट्र के लिए उनके द्वारा गाए गए गीत आज भी लोगों को प्रिय हैं।
विज्ञापन

कवयित्री ऊषा त्रिपाठी ने कहा कि देश ने अपनी उस बेटी को खो दिया जिसने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने लता मंगेशकर को अपनी ये चंद लाइनें भेंट कीं। लता इस धरती की शान थीं तुम, विश्व की पहचान थीं तुम, गंगा की सौगंध सुनो, बेटियों की आन-बान शान थीं तुम।
विज्ञापन

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कवि डॉ. पदम सिंह पदम ने कहा कि स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन देश के लिए क्षति है। ऐसे श्रेष्ठ प्रतिभा के धनी संसार में कभी-कभी पैदा होते हैं। लता ने अपने सुमधुर कंठ से सारे संसार में जो पहचान बनाई वह अद्वितीय है। समूचा भारतवर्ष उनके निधन से आहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कवि धर्मेंद्र सिंह धर्म कहना है कि लता मंगेशकर स्वर की देवी थीं। उन्होंने भारतीय संगीत को जिस ऊंचाई तक पहुंचाया उसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। उन्होंने लता मंगेशकर को चंद लाइनें भेंट कीं। स्वर की देवी थीं लता, मानवता की मूर्ति, कभी नहीं हो पाएगी अब उनकी क्षतिपूर्ति ।

कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय की संगीत विभागाध्यक्ष एसो. प्रोफेसर डॉ. शेफाली यादव ने कहा कि भारतरत्न लता के निधन से सारा विश्व स्तब्ध है। संगीत के क्षेत्र में उनका अतुलनीय योगदान सर्वविदित है। उन्होंने इन लाइनों से श्रद्धांजलि दी। यूं तो ये दुनिया है इसमें, जो आए हैं वे जाएंगे, युग-युग तक पर गीत लता के, दुनियां में गाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed