फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murders in Lucknow hotel Police picked up Arshad's neighbors family in panic many left home

लखनऊ हत्याकांड: अरशद के पड़ोसियों को पुलिस ने उठाया, दहशत में परिवार...कईयों ने छोड़ दिया घर

Fri, 03 Jan 2025 12:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 Jan 2025 12:06 AM IST
सार

Murders in Lucknow hotel: चार बहनों और मां की हत्या करने के आरोपी अरशद को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं उसके द्वारा जिन पड़ोसियों पर आरोप लगाए गए, पुलिस ने उन पर भी शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने अरशद के पड़ोसियों को पूछताछ के लिए घर से उठा लिया है। 
 

विज्ञापन
Murders in Lucknow hotel Police picked up Arshad's neighbors family in panic many left home
आरोपी अरशद और मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मां और चार बहनों का कत्ल करने के बाद अरशद ने वीडियो बनाया। इस वीडियो में जिस तरह के आरोप उसने बस्ती वालों पर लगाए, उससे दहशत का माहौल है। आगरा के टेडी बगिया इलाके स्थित पुलिस पहुंची, तो लोग पल-पल की जानकारी लेते रहे। दहशत इस कदर है कि किसी के यहां चूल्हा नहीं जला, तो कोई घर ही छोड़कर चला गया। 
विज्ञापन




 

पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिए 12-13 लोग 
बहनों और मां की हत्या के आरोपी अरशद ने पड़ोसियों पर जमीन कब्जाने के साथ अन्य आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के लिए अलीम व अन्य 12-13 लोगों को हिरासत में लिया। इससे उनके घर वाले परेशान हैं। किसी के घर खाना नहीं बना तो किसी के परिजन डर से घर छोड़कर रिश्तेदारों के पास चले गए।

ये भी पढ़ें -  लखनऊ हत्याकांड: तीन बैग, अरशद की मां और दो बहनें, आगरा में 18 दिसंबर की वो काली रात...जानें क्या हुआ था



 
विज्ञापन
विज्ञापन

शायरा को सता रही अनहोनी की चिंता 
अलीम की पत्नी शायरा बानो ने बताया कि पुलिस बुधवार को उनके पति को पूछताछ के लिए घर से ले गई थी। शाम को थोड़ी देर के लिए आए थे। रातभर उनके दोनों बच्चे पिता को याद करते रहे, न किसी ने खाना खाया, न सोए। सुबह पड़ोसियों ने नाश्ता लाकर दिया। बच्चों और पत्नी को अनहोनी की चिंता सताए जा रही है।

ये भी पढ़ें -   लखनऊ हत्याकांड: अरशद के पिता ने एक साल पहले बेचा मकान, काफी खुश थे बाप-बेटे; पुलिस जांच में एक और खुलासा


 
विज्ञापन

आफताब से भी पुलिस कर रही पूछताछ 
वहीं आरोपी अरशद के पड़ोसी आफताब को भी पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई थी। इससे उनका परिवार भी दहशत में है। डर की वजह से वो रिश्तेदारों के घर चले गए। दो दिन से दुकान भी बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed