फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murderer wife Tortured and killed her husband threw the dead body in a well 125 feet deep

अंधे प्यार में कातिल बनी पत्नी: पति को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह, गला घोंटा फिर 125 फीट गहरे कुएं में धकेला

Sat, 08 Jul 2023 05:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Jul 2023 05:10 PM IST
सार

पत्नी ने साक्ष्य मिटाने को 125 फीट गहरे कुएं में पति की लाश को फेंक दिया, जिससे ये पूरी घटना हत्या की जगह आत्महत्या लगे, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मामले का खुलासा हो गया।
 

विज्ञापन
Murderer wife Tortured and killed her husband threw the dead body in a well 125 feet deep
कुआं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी संग पति की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को प्रेमी ने गांव के ही अपने मित्र के साथ गांव से बाहर बने 125 फीट गहरे कुएं में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से फेंक दिया। हत्या का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के भाई राकेश की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन पर हत्या और साक्ष्य मिटाने के प्रयास में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हत्यारोपी महिला का प्रेमी और उसका दोस्त फरार है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन

ये है मामला 

मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव अबाबकपुर का है। पांच जुलाई को गांव के बाहर एक 125 फीट गहरे प्राचीन बंद पड़े कुआं में हरिकेश का शव मिला था। प्रथम दृष्टया पुलिस ने गृह कलह से आत्महत्या माना। एसडीआरएफ की मदद से कुआं से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक की मौत कुआं में गिरने से नहीं हुई। बल्कि उसकी मृत्यु गला दबाकर की गई थी।

ये भी पढ़ें-  क्या थी मजबूरीः ताजमहल पर छोड़ दिया जिगर का टुकड़ा..., कौन थी वो बुर्के वाली; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंधों में कर दी हत्या 

हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ शव को गांव के बाहर बंद पड़े प्राचीन कुआं में फिकवा दिया। भाई ने तहरीर में मृतक की पत्नी के गांव के ही एक युवक से अवैध संबंधों का हवाला दिया है। उसने कहा है कि उन दोनों के चर्चे पूरे गांव में पता थे। पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर मृतक की पत्नी समेत तीन के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-  UP: नारकोटिक्स टीम ने कैंट स्टेशन के पार्सल रूम पर मारा छापा, नकली सिरप की खेप पकड़ी

विज्ञापन

गला दबाकर ली पति की जान 

एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत गला दबा कर हुई है। जिसके बाद मृतक के भाई की तहरीर पर मृतक की पत्नी रीना, उसका प्रेमी सुनील और सुनील का दोस्त करन उर्फ कल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीनों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

ये भी पढ़ें-  Girl Suicide Case: शोहदे करते थे ऐसी हरकतें, बेटी ने खत्म कर ली जिंदगी; पिता के इन पांच सवालों ने चौंकाया

हत्या से पहले खिलाई थी दावत

मृतक के भाई राकेश ने तहरीर में लिखा है कि हत्यारोपियों ने मेरे भाई की हत्या की साजिश कई दिन पूर्व रच ली थी। उसकी हत्या के लिए हत्यारों ने मिल कर प्लान बनाया और मुर्गे की दावत दी। भाई को मुर्गे की दावत खिलाई और फिर उसका अंगोछा से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रात में शव को गांव के बाहर वर्षों से बंद पड़े गहरे कुएं में फेंक दिया। जब उसने दूसरे दिन भाई की पत्नी से भाई के बारे में जानकारी की तो उसने कुछ नहीं बताया और चुपचाप बैठी रही। तलाश के दौरान उसका शव कुआं में दिखाई दिया था। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एसडीआरएफ की टीम की मदद से शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed