फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murderer of milk trader arrested two injured after being shot by police in encounter two other also caught

आगरा: दूध व्यापारी के कातिल गिरफ्तार, मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दो घायल, दो अन्य साथी भी दबोचे

Fri, 08 Dec 2023 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Dec 2023 09:44 AM IST
सार

दूध व्यापारी की हत्या कर लाश को चारपाई से बांध दिया गया था। वारदात को भैंस चोरी करने के इरादे से अंजाम दिया गया। पुलिस ने  कातिलों को पकड़ने के लिए मुखबिर सक्रिय किए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। 
 

विज्ञापन
Murderer of milk trader arrested two injured after being shot by police in encounter two other also caught
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के भगवती बाग, ट्रांस यमुना में दो दिन पूर्व भैंस चोरी के दौरान दूध व्यापारी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बृहस्पतिवार रात को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ बदमाश काशीराम आवास योजना इस्लामनगर टेढ़ी बगिया की ओर लोडर टेंपो के साथ चोरी एवं लूट की घटना करने की योजना बना रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हए इन्हें दबोच लिया।
विज्ञापन


बदमाशों की सूचना पर थाना प्रभारी ट्रांस यमुना  फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी का प्रयास किया, जिसमें अपराधियों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। 
विज्ञापन


मुठभेड़ में  पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायर किए, जिसमें राहुल नगर निवासी सलमान उर्फ सुल्तान और बाईपुर निवासी अमित उर्फ अंकित तोमर के पैर में गोली लगने से घायल हो गए। बाद में अन्य दो इमरान उर्फ आइयो उर्फ  इमरान पुत्र शरीफ कुरैशी निवासी महावीर नाला थाना मंटोला एवं सोनू उर्फ सानू पुत्र सलीम निवासी नौलखा थाना सदर बाजार को मौके से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल आरोपियों को तत्काल उपचार के लिए एसएन इमरजेंसी भेजा गया। दोनों के कब्जे से दो तमंचा 315 बोर, चार कारतूस और दो खोखा बरामद हुए। लोडर टेंपो से लोहे की रॉड , पाना- रिंच,  हथोड़ा , पेचकस और चोरी में प्रयुक्त किए जाने वाले अन्य उपकरण बरामद किए। दो दिन पूर्व घटना में बुजुर्ग व्यक्ति को जिस लोहे की  रॉड और पाना/ रिंच  से मारा गया था, उसे भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed