फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murdered BJP worker's brother after taking offense at taunts; arrested

Agra News: छींटाकशी से नाराज होकर की थी भाजपा कार्यकर्ता के भाई की हत्या, गिरफ्तार

Sun, 25 Oct 2026 11:05 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Murdered BJP worker's brother after taking offense at taunts; arrested
फतेहाबाद फोटो। ट्रक चालक भोला की हत्या करने वाला आरोपी सतेंद्र सिंह तोमर उर्फ करूआ गिरफ्तार
फतेहाबाद। शराब के नशे में गाली-गलौज और परिवार पर छींटाकशी से नाराज होकर दोस्त सतेंद्र सिंह तोमर उर्फ करुआ ने ही खुरपी से सिर और गले पर ताबड़तोड़ वार कर भाजपा कार्यकर्ता के ट्रक चालक भाई भोला (36) की हत्या की थी। फतेहाबाद पुलिस ने रविवार को इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए करुआ को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खुरपी और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव राजपुरा निवासी महेश ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि बृहस्पतिवार शाम करीब 5:30 बजे बिजौल का पुरा निवासी सोनू उसके भाई भोला को बाइक पर बैठाकर ले गया था। इसके बाद नागर रोड पर राकेश के खाली मकान के पास भोला की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के खुलासे के लिए डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने तीन पुलिस टीमें गठित की थीं। पुलिस ने रविवार को बिजौल का पुरा मोड़ से सतेंद्र सिंह तोमर उर्फ करुआ निवासी थोक अभय चंद, फतेहाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि घटना वाले दिन बाह रोड स्थित एक ढाबे पर भोला, सोनू, महेंद्र, सत्यवीर उर्फ सत्ता और करुआ ने शराब पी। इसके बाद गाड़ी से सोनू और महेंद्र को छोड़ते हुए करुआ, भोला के साथ अपने घर पहुंचा। वहां भोला ने शराब के नशे में कुछ हरकत की, जिससे दोनों में विवाद हो गया। नागर रोड पर दोनों के बीच गाली-गलौज बढ़ने पर करुआ खेत से खुरपी उठा लाया और भोला के सिर व गले पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के बाद उसने खून से सने कपड़े और खुरपी खेत में रखी बाजरा की करब के ढेर में छिपा दिए थे। घटनास्थल से खेत तक खून के निशान मिलने और पुलिस के खोजी कुत्ते के उसके घर तक पहुंचने पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई। पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है कि हत्या में कोई और तो शामिल नहीं था।


मृतक और सतेंद्र उर्फ करुआ शराब के नशे में थे। रास्ते में किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद करुआ ने आवेश में आकर खुरपी से हमला कर भोला की हत्या कर दी। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। - इमरान अहमद, एसीपी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed