फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of silver artisan: Police got clues through CCTV and surveillance

चांदी कारीगर का कत्ल: टाइल्स के टुकड़े पर मिला खून, जांच में मिले ये अहम सुराग...जल्द हो सकता है खुलासा

Mon, 21 Oct 2024 08:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 08:27 AM IST
सार

आगरा के थाना एत्माद्दौला के पास चांदी कारीगर की बेरहमी से हत्या की गई थी। इस मामले की जांच में जुटी पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। 
 

विज्ञापन
Murder of silver artisan: Police got clues through CCTV and surveillance
चांदी कारीगर की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के एत्माद्दौला थाने से 250 गज की दूरी पर हुई चांदी कारीगर की हत्या में दो से तीन व्यक्ति शामिल होने का अनुमान है। कुछ सुराग पुलिस को मिले हैं। स्कूटी सवार युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

सहपऊ, हाथरस निवासी चांदी कारीगर सोबरन सिंह की शुक्रवार की रात हत्या की गई थी। सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार किए थे। सोबरन सिंह सीता नगर में किराए के मकान में रहते थे। नमक की मंडी, कोतवाली में एक सराफा कारोबारी के यहां काम करते थे। शव शनिवार सुबह नर्सरी के बीच रास्ते पर मिला था। छानबीन में पता चला कि हत्या शुक्रवार रात साढ़े दस बजे से पहले हो गई थी। पुलिस को मौके पर संघर्ष के निशान मिले थे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि सीसीटीवी से कुछ सुराग मिले हैं। घटनास्थल के पास स्कूटी सवार दो युवक कैमरे में कैद हैं। एक अन्य संदिग्ध युवक भी दिख रहा है। घटना में दो से तीन लोग हो सकते हैं। इतना साफ है कि हत्या किसी पहचान वाले ने की है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार के नेतृत्व में तीन टीमें लगी हैं। सिटी जोन की सर्विलांस टीम को भी लगाया गया है।

 
विज्ञापन

टाइल्स के टुकड़े से मारा गया
घटना स्थल पर जमीन पर बिछाने वाले सीमेंट के टाइल्स का आधा टुकड़ा मिला था। उस पर खून लगा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सोबरन सिंह के सिर पर भारी वस्तु से कई प्रहार किए गए थे। सिर की गंभीर चोट के कारण मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed