{"_id":"63fd68e60ae8ff47cb0bf403","slug":"murder-of-shoe-maker-in-mantola-agra-up-news-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिर से बह रहा था खून, शरीर पर थे कई जगह घाव, पिता के हाथों में तोड़ दिया जूता कारीगर ने दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिर से बह रहा था खून, शरीर पर थे कई जगह घाव, पिता के हाथों में तोड़ दिया जूता कारीगर ने दम
Tue, 28 Feb 2023 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:07 AM IST
सार
युवक लहूलुहान हालत में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पिता उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए एसएन अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मंटोला के काजीपाड़ा स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार की रात को कुछ युवकों ने घटिया मामू भांजा के आबिद उर्फ मूसा (25) को घेर लिया। चाकू व धारदार हथियारों से उस पर हमला बोल दिया। उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलावर भाग निकले। परिवारीजन उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मंटोला में तनाव फैल गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है।
मामू भांजा, मंटोला निवासी आबिद कुरैशी एक फैक्टरी में लेडीज चप्पल बनाने का काम करता था। पिता मोहम्मद वकार कुरैशी ने बताया कि सोमवार को फैक्टरी बंद होने के कारण आबिद काम पर नहीं गया था। शाम को छह बजे घर से निकला था। उसे रास्ते में कुछ युवक बुलाकर अपने साथ ले गए।
नाला काजीपाड़ा और महावीर नाले के बीच में रेलवे लाइन पर ले जाकर उस पर चाकू और अन्य धारदार हथियार से प्रहार किए, जिससे आबिद घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी परिचित युवक ने आबिद के परिजनों को दी। इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
आबिद के सिर से खून निकल रहा था। शरीर पर कई जगह घाव थे। वह बेटे को ऑटो में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर जाने के लिए बोल दिया गया। वह इमरजेंसी पहुंच गए। मगर, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया सूचना पर अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, पुलिस उपायुक्त सोमेंद्र मीणा सहित आसपास के थानों का फोर्स पहुंच गया देर रात मृतक के पिता ने थाना रकाबगंज में तहरीर दी। घटना के पीछे रंजीत की बात कही है। रंजिश क्या थी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
घटना के बाद इलाके में तनाव हो गया। बड़ी संख्या में लोग भी जुट गए। बाजार भी बंद हो गया। इस पर आसपास के थानों की फोर्स को तैनात कर दिया गया। एलआईयू और इंटेलिजेंस के कर्मचारी भी पहुंच गए। वह हालात पर नजर बनाए हुए थे।