फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder of old woman by slitting her throat in mathura crime news

Mathura: वृद्धा की गला काटकर हत्या, वारदात के वक्त घर पर थी अकेली

Sat, 10 Dec 2022 06:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 Dec 2022 06:05 PM IST
सार

राया में वृद्धा की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त वह घर में अकेली थी। पति शादी समारोह में आगरा गए हुए थे। सुबह जब लौटकर आए, तो घटना की जानकारी हो सकी। 
 

विज्ञापन
murder of old woman by slitting her throat in mathura crime news
वृद्ध महिला का फाइल फोटो और घर पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना राया के तिरवाया गांव में शुक्रवार रात वृद्धा की गला काट कर हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी। शनिवार सुबह विवाह समारोह से पति के लौटने के बाद घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

 

यहां की है घटना 

थाना राया के गांव तिरवाया निवासी रघुवीर सिंह शुक्रवार शाम को आगरा में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। पुत्र यतेंद्र जयपुर और विजेंद्र मथुरा में नौकरी करते हैं। शुक्रवार रात को घर पर कुंती देवी (70) अकेली रह गईं थीं। शनिवार सुबह घर पर रघुवीर सिंह आए तो देखा कुंती का शव लहूलुहान हाल में पड़ा हुआ है। माना जा रहा है बदमाश पीछे की दीवार फांद कर आए होंगे और घटना को अंजाम देने के बाद भाग गए। मृत महिला के जेठ फौरन सिंह घर के बाहर सो रहे थे, वह कान से कम सुनते हैं। इस कारण उन्हें भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


मौके पर प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और जांच के लिए नमूने लिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक त्रिगुण विसेन, सीओ महावन आलोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। मृतका के पुत्र विजेंद्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना राया में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि वाजपेयी ने बताया कि कोई लूटपाट नहीं हुई है। मृतका कुंती के भी कान के कुंडल, चेन भी है। घटना का जल्द ही खुलासा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



ये भी पढ़ें - Agra University: कॉलेजों ने दबाई फीस, तो विश्वविद्यालय ने रोक दिया 8.5 हजार छात्रों का परिणाम

मरने से पूर्व कुंती ने किया खूब संघर्ष 

घटनास्थल यह बयां कर रहा है कि कुंती ने मरने से पूर्व खूब संघर्ष किया होगा। मौके पर चारपाई के पास कुंती की चूड़ियां टूटी पड़ीं मिलीं। चारपाई के पास सामान बिखरा पड़ा था। एक चप्पल बरामदे में तो दूसरी चप्पल दूसरे स्थान पर मिली है। माना जा रहा है कि कहीं कुंती बदमाशों को पहचान तो नहीं गई थी। इसके बाद बदमाशों ने पकड़े जाने के भय से कुंती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 

हत्या से पूर्व बड़ी पुत्री से फोन पर हुई थी बात 

कुंती देवी की हत्या से पूर्व अपनी बड़ी पुत्री गीता गांव संग्रामपुर थाना खैर से एक घंटे तक बात हुई थी। बड़ी बेटी गीता ने बताया कि साढ़े नौ बजे से साढ़े दस बजे तक फोन पर बातचीत हुई थी। दोबारा मिलाने पर मोबाइल फोन व्यस्त बता रहा था। कुछ देर बाद फोन स्विच ऑफ हो गया। मृत महिला अपने पीछे पांच पुत्रियां, दो पुत्र छोड़ गई। पुत्री जीनू सेना में है। वर्तमान में वह असम में तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed