{"_id":"675809861784cedc61043dc5","slug":"murder-of-mother-due-to-saw-talking-to-her-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आधी रात को बेटी से बात कर रहा पड़ोसी, तभी आ गई मां...इस वजह से मार दी महिला; खून से सनी मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आधी रात को बेटी से बात कर रहा पड़ोसी, तभी आ गई मां...इस वजह से मार दी महिला; खून से सनी मिली लाश
Tue, 10 Dec 2024 02:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:57 PM IST
सार
एटा के अवागढ़ में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वो मृतका की बेटी से आधी रात को बात कर रहा था। तभी महिला वहां आ गई। ये देख वो घबरा गया और सरिया से प्रहार कर कत्ल कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के थाना अवागढ़ के गांव नगला रुनी में 6 दिसंबर को एक महिला की चेहरे पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने जांच करते हुए रविवार देर शाम हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह घेर के पास ही मृतका की बेटी से बात कर रहा था। महिला ने देख लिया और परिजनों और गांव वालों से शिकायत करने की बात कही। इसके कारण उसने लोहे के सरिये से प्रहार कर मार डाला।
गांव नगला रुनी निवासी धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि भाभी निर्वेश देवी 6 दिसंबर की सुबह लगभग 5 बजे घर से घेर (पशुवाड़ा) में चारा डालने गईं थीं। आधे घंटे बाद हम लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी हुई थीं। इलाज के लिए ले जाने से पहले उनकी मौत हो गई। रविवार की देर शाम पुलिस ने इसी गांव के प्रवल प्रताप सिंह उर्फ सागर को गिरफ्तार कर लिया।
बेटी से बात करते हुए देख लिया था
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शुक्रवार की सुबह गली में लगी हुई हाईमास्ट लाइट को बुझाकर निर्वेश देवी की बेटी से बात कर रहा था। तभी वह घेर में पशुओं को चारा डालने आ गईं और हम दोनों को देख लिया। नाराज होते हुए निर्वेश देवी ने शिकायत करने की बात कही। उसने काफी मना किया और आगे से बात न करने का आश्वासन भी दिया, लेकिन वो नहीं मानीं।
विज्ञापन
इसलिए कर दी हत्या
आरोपी ने बताया कि उसे डर था कि अगर महिला ने उसके और लड़की के बारे में घरवालों को बता दिया, तो बहुत बदनामी हो गई। इसी वजह से उसने पास में खड़े ट्रैक्टर से सरिया निकाल लिया। इसके बाद महिला के ऊपर हमला कर दिया। तब तक मारा जब तक कि महिला की मौत नहीं हो गई। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।