{"_id":"66bd67b375ec8ba3e8037c44","slug":"murder-of-factory-owner-throat-slit-with-soul-cutting-blade-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्टरी मालिक का कत्ल: सोल काटने वाले ब्लेड से काटा गया गला, कर्मचारी को भनक तक न लगी; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्टरी मालिक का कत्ल: सोल काटने वाले ब्लेड से काटा गया गला, कर्मचारी को भनक तक न लगी; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 15 Aug 2024 07:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 15 Aug 2024 07:58 AM IST
सार
सोल काटने वाले ब्लेड से फैक्टरी मालिक की हत्या की गई थी। रात को हुए इस कत्ल की भनक उस समय फैक्टरी में मौजूद कर्मचारी को भी नहीं लगी। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
विज्ञापन
संजीव गुप्ता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा स्थित औद्योगिक इलाके में सोल फैक्टरी मालिक संजीव गुप्ता हत्याकांड में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। तीसरे दिन पुलिस को फैक्टरी से ही आला कत्ल मिला। हत्या सोल काटने वाले ब्लेड से की गई थी। हालांकि हत्यारोपी का पता नहीं चल सका है।
मूलत: लोहिया नगर, फिरोजाबाद निवासी संजीव गुप्ता की सोमवार की सुबह फैक्टरी में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। फैक्टरी में पहली मंजिल पर कर्मचारी नरेंद्र अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रहता है। उससे पूछताछ में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने बराबर स्थित फैक्टरी के सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं।
एक कैमरे में संजीव गुप्ता की फैक्टरी की सीढ़ियां आ रही हैं। रिकार्डिंग देखी गई। कर्मचारी नरेंद्र का बयान सीसीटीवी से मैच किया। वह रात करीब पौने आठ बजे खाना लेकर नीचे आते हुए दिखाई दिया। उसके बाद ऊपर चला गया। दूसरे दिन सोमवार की सुबह नीचे उतरकर आया था। पुलिस को दीवार कूदकर किसी के आने-जाने के सुराग नहीं मिले हैं। एक कैमरे के तार कटे हुए मिले थे। दूसरी ओर, कारोबारी कुछ दिनों से अवसाद की दवाएं ले रहे थे। परिजन ने बताया कि वह कई माह से अवसाद में थे।
विज्ञापन
फैक्टरी में पड़ा मिला ब्लेड, जिससे काटा था गला
पुलिस यह मान रही है कि कारोबारी का गला सोल काटने वाली मशीन के ब्लेड से कटा है। आला कत्ल पलंग पर ही पड़ा हुआ था। बाद में बाहर किसने रखा। इस पर पुलिस जांच कर रही है। आला कत्ल को साझीदार रितेश ने बरामद कराया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन