फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder of cloth merchant sleeping in the house dead body found in drain

Firozabad Crime: घर में सो रहे कपड़ा व्यापारी की हत्या, नाले में मिली लाश

Sat, 31 Dec 2022 03:52 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 03:52 PM IST
सार

 सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।
 

विज्ञापन
Murder of cloth merchant sleeping in the house dead body found in drain
death demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फिरोजाबाद में शुक्रवार रात कपड़ा व्यापारी की घर के अंदर वजनदार वस्तु से सिर में प्रहार कर हत्या कर दी गई। शव को आरोपियों ने घर के सामने नाले में फेंक दिया। देर रात परिजनों को हत्या की जानकारी हुई। सूचना पर सीओ सिटी के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन देर शाम तक हत्याकांड के बारे में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन


ये है मामला 

उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रपुरी सुदामा नगर निवासी विजय गोस्वामी (48) किराए के मकान में परिवार के साथ निवास करते हैं। वे मूलरूप से मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं। शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने विजय गोस्वामी की घर के अंदर सिर में वजनदार वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी। शव को घर के सामने नाले में फेंक दिया। रात करीब दो बजे विजय की पत्नी मंजू जागी तो पति को कमरे में नहीं देखा। उसने उत्तर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पीड़ित परिजनों से पूछताछ कर रही थी, तभी दरवाजे के बाहर बने नाले में विजय गोस्वामी का शव मिल गया। 

विज्ञापन

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

विजय गोस्वामी का शव नाले में पड़ा देख परिजनों में कोहराम मच गया। इस बीच मोहल्ले में जगार हो गई। सीओ सिटी हरिमोहन सिंह के साथ थानाध्यक्ष रामगढ़ रवि त्यागी और एसओजी व फ्रिंगर प्रिंट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को नाले से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस टीम 

 सीओ सिटी हरिमोहन सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed