{"_id":"5f452c628ebc3e3ce36be412","slug":"murder-mainpuri-news-agr4562615106","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी अमन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी अमन की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में हुए अमन हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। सीओ सिटी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि हत्या की वारदात प्रेम प्रसंग के चलते अंजाम दी गई थी। दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है। इसके बाद उन्हें जेल भेजा गया है।
थाना एलाऊ में गांव धोबा के पास 22 जून की सुबह एक युवक का शव आम के पेड़ पर लटकता मिला था। मृतक की पहचान अमन कुमार (23) पुत्र किशनपाल निवासी आसफाबाद फिरोजाबाद के रूप में हुई थी। गांव धोबा के लोगों ने बताया था कि करीब तीन माह पूर्व अमन गांव निवासी मौसा शिव कुमार के यहां आया था। 15 जून को वह अचानक लापता हो गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर आया। पुलिस हत्या करने वालों की तलाश कर रही थी।
एलाऊ थाने में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि टिंकू उर्फ असलेंद्र पुत्र अर्जुन सिंह और धीरू उर्फ धीरज पुत्र अवध बिहारी निवासी नगला धोबा ने अमन की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की थी। इसकी वजह एक आरोपी की बहन के साथ मृतक के प्रेम संबंध थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक उसकी पत्नी पर भी गलत नजर रखता था। गांव में वह लोग काफी बेइज्जती महसूस कर रहे थे। 16 जून को नामजद लोगों ने अमन को रुपये देने के बहाने नगला कोठी के पास बगिया में बुलाया और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को पेड़ पर टांग दिया था।