फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

क्रोध की चिंगारी में बुझ गई घर की ज्योति

Thu, 16 Jul 2020 10:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
murder
16एमएनपी-09-पुलिस लाइन में ज्योती के हत्याकांड के आरोपियों से पूछताछ करते एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गांव अंगौथा निवासी ज्योति मिश्रा करीब दो साल पहले घर वालों से बगावत कर गैर जाति के रोहित यादव के साथ चली गई थी। जब पुलिस ने दोनों को पकड़ा और ज्योति को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए ले जा रही थी, तब ज्योति के परिजनों ने उससे कहा कि वह उनके साथ चलने की बात कोर्ट में कहे। इस बात के लिए ज्योति ने हामी तो भर दी थी, लेकिन गवाही में उसने रोहित के साथ ही जाने के बयान दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेटी के इस फैसले के बाद वृद्ध पिता व मां चुपचाप घर चले गए थे। सगा भाई गुलशन, चचेरे भाई राघवेंद्र और रघुराई को यह बात नागवार गुजरी थी। एसपी ने बताया कि जब दोनों साथ रहने लगे थे। तब भी एक बार 50 हजार में भाड़े के शूटर से हत्या बनाने की योजना तैयार की गई थी लेकिन सफल नहीं हुए। समय बीतने के साथ ही तीनों आरोपियों के मन में ज्योति के प्रति नफरत बढ़ती गई। इन्हें डर था कि कहीं ज्योति मां बन गई तो इस रिश्ते की डोर और भी मजबूत हो जाएगी।
विज्ञापन

दोनों परिवार कभी एक भी हो सकते हैं। इसी वजह से परिवार के अन्य लोगों को अंधेरे में रखकर हत्या की योजना बना रहे थे। सात जुलाई को राघवेंद्र ने ज्योति और रोहित को जाते हुए देखा और योजना को अंजाम देने की ठान ली थी। सोची समझी साजिश के तहत वारदात को अंजाम देकर तीनों घर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां से जुटाए 10 कारतूस
ज्योति को छह गोलियां राघवेंद्र व रघुराई ने मारीं थीं। गुलशन मार्ग से आने जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था। एसपी ने बताया कि दो तमंचा व 10 कारतूस का इंतजाम आरोपियों ने किया था। 10 कारतूस कहां से जुटाए गए। कारतूस किसने उपलब्ध कराए। इसकी भी जांच की जा रही है जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed