फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

एसपी से मिला पीड़ित परिवार, सुरक्षा के लिए मांगा शस्त्र लाइसेंस

Thu, 30 Jul 2020 10:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
murder
कासगंज। होडलपुर हत्याकांड के मामले में पीड़ित परिवार ने खतरे की आशंका जताई है। शुक्रवार को पूर्व प्रधान व उनके बेटे ने एसपी से मुलाकात कर शस्त्र लाइसेंस की मांग की है। साथ ही एसपी को कई अहम जानकारियां भी दी हैं। बताया है कि यदि आरोपियों के घरों और आसपास क्षेत्र में तलाशी ले ली जाए तो अहम सबूत मिल सकते हैं। एसपी ने सोरों पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम गांव होडलपुर में नामजद आरोपियों ने घेराबंदी कर पूर्व प्रधान राजपाल उर्फ बाबा के परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले के 15 में से 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। तीन अभी फरार हैं। पीड़ित परिवार को पुलिस ने सुरक्षा मुहैया करा दी है। गांव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग को लेकर पूर्व प्रधान पूर्व प्रधान राजपाल अन्य परिजनों के साथ एसपी सुशील घुले से मिले। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को कई अहम जानकारियां दीं। बताया कि आरोपियों के घर में कुछ बाइकें बंद हैं और तलाशी ली जाए तो अन्य अहम सबूत मिल सकते हैं। एसपी ने तत्काल सोरों कोतवाली पुलिस को अलर्ट करते हुए गंभीरता से कार्रवाई के निर्देश दिए। सोरों पुलिस ने गांव होडलपुर में कई जगह तलाशी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैरामिलिट्री फोर्स अब भी तैनात
सोरों। होडलपुर गांव में दहशतभरा सन्नाटा है। लोगों के जेहन से डर नहीं निकल रहा। हालांकि पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स का पहरा भी बरकरार है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। गांव के लोगों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह संवेदनशील बना हुआ है। लोगों की खामोशियां भी नहीं टूट रहीं।

- पीड़ित पक्ष ने मुलाकात की है। उन्होंने अपनी मांगे रखीं हैं और शस्त्र लाइसेंस की भी मांग की है। सुरक्षा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। - सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed