फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder, crime, woman, firozabad, tundla

टूंडला में सिर कुचलकर महिला की हत्या, गला भी काटा

Tue, 17 Mar 2020 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
murder, crime, woman, firozabad, tundla
टूंडला के तिलक नगर में पड़ौसी वृद्ध से जानकारी करते एसएसपी सचिन्द्र पटेल - फोटो : TUNDLA
टूंडला। हाईवे किनारे तिलकनगर में मंगलवार सुबह निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में एक महिला का क्षत-विषत शव मिला। महिला की पत्थर से सिर कुचलकर और गला रेतकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव पहचान कराने की कोशिश की, किंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। फोरेंसिक व फिंगर प्रिंट्स एक्सपर्ट टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम लिए भेजा है।
विज्ञापन

आगरा हाईवे स्थित पवित्र मैरिजहोम के पास तिलकनगर में आगरा के बरहन निवासी एक व्यक्ति मकान बनवा रहा है। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे इस मकान के पास से मोहल्ले के लोग गुजरे तो बेसमेंट में करीब 35 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव देख चौक गए। सूचना पर सीओ अजय चौहान व थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार पहुंच गए। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि महिला की सिर कुचलकर व ब्लेड से गला रेतकर हत्या की है। शव के पास ही उसकी चप्पल पड़ी हुई थीं। साथ ही हत्या में प्रयुक्त पत्थर व ब्लेड भी वहीं मिला। सूचना पर एसएसपी सचिंद्र पटेल, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने हत्यारों तक पहुंचने के लिए फोरेंसिक टीम, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ पर लिखा आशादेवी पत्नी संजय बाबू
जिस महिला की हत्या की गई है, वह लाल रंग की साड़ी व चप्पल व गुलाबी स्ट्रोल व गले में चेन पहने थी। उसके हाथ पर संजय बाबू पति, पत्नी आशादेवी लिखा है। वह कहां की रहने वाली है। वह वहां कैसे पहुंची, उसकी हत्या क्यों की गई। इसकी पुलिस जांच कर रही है।

महिला की हत्या कर शव को फैंका है। हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। महिला की पहचान होने व जांच के साथ ही घटना का खुलासा कर हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
सचिंद्र पटेल, एसएसपी, फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed