फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder case reaveled, neighbor accused

लूट व हत्या का खुलासा- पड़ोसी दोस्त ही निकला वृद्ध मां का कातिल

Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
murder case reaveled, neighbor accused
कासगंज में सोरोंजी के गंगागढ में हुई वृद्वा की हत्या में पकडे गये युवक के बारे में प्रेस वार्ता क? - फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगागढ़ में पांच दिन पहले हुई वृद्ध महिला की हत्या और लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जेवर के लालच में वृद्धा के पुत्र के पड़ोसी दोस्त ने ही वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
विज्ञापन

एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि गांव गंगागढ़ में 22 मार्च की रात को कमलेश (70) पत्नी लटूरी सिंह की सिर में पत्थर मारने के बाद गला घोंटकर हत्या कर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये की कीमत के जेवर लूट लिए थे। इस मामले में एएसपी अनिल कुमार और सीओ सिटी दीपकुमार पंत के नेतृत्व में सोरोंजी कोतवाली पुलिस के अलावा एसओजी सहित तीन टीमें खुलासे के लिए लगाई गईं। पुलिस की जांच पड़ताल में वृद्धा के पुत्र जितेंद्र के पड़ोसी दोस्त बबलू पुत्र भूरे लाल पर शक हुआ। पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। उसके बाद आरोपी दोस्त बबलू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वृद्धा का पुत्र जितेंद्र 22 मार्च को दिल्ली गया हुआ था, जबकि दूसरा पुत्र वीरेश भी घर पर नहीं था। हत्या, लूट का आरोपी बबलू जितेंद्र का दोस्त था, इसलिए उसका घर आना जाना था। उसे वृद्धा के पास जेवर रखे होने की जानकारी दी। जितेंद्र की अनुपस्थिति में उसने वारदात को अंजाम दिया। वृद्धा के शोर मचाने पर उसने सिल बट्टे से वृद्धा के सिर पर प्रहार करके व गले में फंदा लगाकर हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

गोरहा नहर में फेंक दिए जेवरात
कासगंज। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसने सोने चांदी के जो जेवरात वृद्धा के घर से लूटे थे, उन्हें खेत में छिपाकर रखा। जब लगा कि पुलिस को शक हो गया है तो बरामदगी के डर से जेवरात गोरहा नहर में फेंक दिए। गोरहा नहर में पुलिस ने जेवरात की तलाश कराई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed