फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Police Munshi sexual harassment crossed all limits of brutality with the woman

UP: थाने के मुंशी ने महिला के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई जिंदगी...आपबीती सुनाकर रो पड़ी पीड़िता

Wed, 27 Nov 2024 02:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 27 Nov 2024 02:03 PM IST
सार

मैनपुरी के सदर कोतवाली में तैनात मंशी ने महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं। महिला को धमकाते हुए तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। 

 

विज्ञापन
UP Police Munshi sexual harassment crossed all limits of brutality with the woman
महिला सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के सदर कोतवाली में तैनात एक मुंशी ने महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मंगलवार को पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

 

एसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंची शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तैनात मुंशी पर गंभीर आरोप लगाए। बताया कि तीन दिन पहले मुंशी उनके घर पर आया धमका कर उनके साथ दुष्कर्म किया। मना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों पहले उनकी ओर से एक शिकायत दी गई थी। आरोपी मुंशी ने प्रार्थना पत्र से नंबर लेकर उन्हें धमकाया। तीन दिन धमका कर उनके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने यह भी आरोप लगाए कि धमका कर उनके बयान भी बदलवा लिए गए। महिला की ओर से गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। एएसपी नगर राहुल मिठास ने बताया कि प्रार्थना पत्र पर जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed