फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipality's budget of 17.8 lakh profit passed, councilors protested the construction of a cowshed near Indara Valley

Agra News: पालिका का 17.8 लाख मुनाफे का बजट हुआ पास, सभासदों ने इंदारा घाटी के समीप बन रही गोशाला का किया विरोध

Tue, 14 Apr 2026 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Municipality's budget of 17.8 lakh profit passed, councilors protested the construction of a cowshed near Indara Valley
बजट पेश करते हुए पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम
फतेहपुर सीकरी। वित्तीय वर्ष 2026- 27 के लिए 17.8 लाख रुपए की मुनाफा का बजट पालिका बोर्ड की बैठक में सोमवार को पास किया गया। बैठक में कस्बे के इंदारा घाटी के निकट बन रही गोशाला के स्थल को विवादित बताते हुए सभासदों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम ने बजट पेश किया। इसमें 23 करोड़ 52 लाख दस हजार अनुमानित आय एवं 23 करोड़ 50 लाख 32 हजार अनुमानित व्यय प्रस्तावित किया गया। इसके अनुसार 17.8 लाख लाभ रहेगा। आय के मदों में गृहकर, जलकर, जल मूल्य, किराया 15वें वित्त, नामांतरण शुल्क, होटल से लाइसेंस शुल्क व अन्य मदों को शामिल किया गया है। वहीं व्यय के मदों में वेतन, मेला, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, गोशाला लेखा विभाग व अन्य व्यय शामिल किए गए हैं। बैठक में पालिका की ओर से इंदारा घाटी के निकट बनवाई जा रही गोशाला का सभासदों ने विरोध किया। कहा कि इस स्थल पर गोशाला बनाने आए दिन विवाद पैदा होंगे। राजस्व विभाग अन्यत्र जगह उपलब्ध कराए। बैठक में अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण बहादुर शर्मा सभासद, मोहम्मद इस्लाम, चौधरी नौनिहाल सिंह, विनोद सामरिया अशोक राजपूत, सरला राजपूत, शकील उस्मानी. मुरारी लाल, हनी गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed