{"_id":"660d99bea1ed192d500936e8","slug":"municipality-installed-cctv-to-prevent-theft-in-water-works-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-115358-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: वाटर वर्क्स में चोरी रोकने के लिए पालिका ने लगवाए सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: वाटर वर्क्स में चोरी रोकने के लिए पालिका ने लगवाए सीसीटीवी
विज्ञापन
वाटर वर्क्स में चोरी रोकने के लिए पालिका ने लगवाए सीसीटीवी
- चेयरमैन और ईओ घर बैठे करेंगे ऑनलाइन निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। नगर पालिका के वाटर वर्क्स से लगातार मिल रही चोरी की शिकायतों के बाद नगर पालिका प्रशासन ने यहां सीसीटीवी लगवा दिए हैं। यही नहीं सीसीटीवी ऑनलाइन भी रखे गए हैं। चेयरमैन और ईओ घर बैठे अपने मोबाइल से किसी भी समय वाटर वर्क्स की स्थिति को देख सकेंगे।
नगर पालिका का करहल चौराहे पर वाटर वर्क्स स्थित है। यहां नगर पालिका का स्टोर रूम भी है। स्टोर रूम में कीमती सामान रहता है। यहां से आए दिन कोई न कोई सामान चोरी होने की शिकायत कर्मचारी कर रहे थे। इसको नगर पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लिया। ईओ बुद्धिप्रकाश और चेयरमैन संगीता गुप्ता ने यहां सीसीटीवी लगवाए ताकि यहां हो रही चोरी पर रोक लगाई जा सके।
ईओ बुद्धिप्रकाश ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा रोज शिकायत की जा रही थी कि यहां से लगातार सामान चोरी हो रहा है। कभी टायर चोरी हो जाता है तो कभी बैटरी चोरी हो जाती है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए यहां सीसीटीवी लगवाए गए हैं। अब यहां की पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।