फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal team that had gone to catch destitute animals was taken hostage and beaten

Agra News: निराश्रित पशुओं को पकड़ने गई थी नगर निगम की टीम, लोगों ने बंधक बनाकर पीटा

Sat, 04 Feb 2023 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Feb 2023 09:32 AM IST
सार

नगर निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना देने पर कर्मचारी वहां पहुंचे। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ थाना रकाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Municipal team that had gone to catch destitute animals was taken hostage and beaten
आगरा नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जी-20 की तैयारियों में लगी नगर निगम की टीम पर शुक्रवार को फूल सैय्यद चौराहे के पास लोगों ने पथराव कर दिया। बाड़े में टीम को बंधक बनाकर पिटाई की। टीम निराश्रित पशुओं को पकड़ने गई थी। इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ थाना रकाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


नगर निगम में पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी अजय सिंह अपनी टीम के साथ फूल सैय्यद चौराहे के पास निराश्रित पशुओं को पकड़ने गए थे। इसी बीच गोवंश को पकड़ लिया। आरोप है कि तभी वहां के नसीरूद्दीन और उसके बेटों अशीर व अशद आदि ने साथियों के साथ टीम पर हमला बोल दिया। विराेध करने पर पथराव किया। उन्हें पास के बाड़े में ले जाकर बंधक बना लिया।
विज्ञापन


नगर निगम के अधिकारियों को इसकी सूचना देने पर कर्मचारी वहां पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने टीम को छोड़ा। पुलिस के अनुसार मामले में नसीरूद्दीन,अशीरूद्दीन, अशद, बशीर, भूरा, दुबे के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed