फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal Corporation's monkey catching campaign continues, dozens of monkeys packed into cages

Agra News: नगर निगम का बंदर पकड़ो अभियान जारी, दर्जनों बंदर पिंजरों में भरे

Fri, 19 Dec 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's monkey catching campaign continues, dozens of monkeys packed into cages
कुबेरपुर (आगरा)। नगर निगम ने वार्ड 55 के छलेसर क्षेत्र में बंदर पकड़ो अभियान चलाते हुए उत्पात मचा रहे दर्जनों बंदरों को पकड़कर पिंजरों में कैद कर लिया। लंबे समय से ये बंदर वहां के निवासियों के लिए परेशानी का कारण बने हुए थे।
विज्ञापन

छलेसर और आसपास के इलाकों में बंदरों के आतंक के चलते लोगों का छतों पर जाना और आम रास्तों पर निकलना तक मुश्किल हो गया था। बंदर घरों से कपड़े, पेड़-पौधे को तोड़ना और अन्य सामान उठा ले जाते थे, वहीं बच्चों का बाहर खेलना भी दूभर हो गया था। आगरा नगर निगम की तैनात टीम ने अभियान के तहत एक-एक कर बंदरों को पकड़ा। अभी कई बंदरों को पकड़ना शेष बताया जा रहा है। इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने फिलहाल राहत की सांस ली है। लोगों को उम्मीद है कि नगर निगम भविष्य में भी यह अभियान जारी रखेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed